फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONGC: आंध्र प्रदेश में 53 कुओं की खुदाई पर 2,150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी ओएनजीसी, जानें क्या है प्लान?

Mon, 12 Dec 2022 03:37 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ONGC: आंध्र प्रदेश राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (एसईआईएए) ने पिछले महीने हुई एक बैठक में पर्यावरण मंजूरी के लिए ओएनजीसी की ओर से रखे गए दो अलग-अलग प्रस्तावों को अपनी सहमति दे दी थी।
विज्ञापन
ओएनजीसी - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) की आंध्र प्रदेश में 53 संभावना वाले कुओं की खुदाई में 2,150 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। इनमें से 50 कुएं कृष्णा-गोदावरी (केजी) बेसिन के गोदावरी में जमीनी पीएमएल (पेट्रोलियम खनन पट्टा) ब्लॉक में हैं। शेष तीन कुएं सीडी-ओएनएचपी-2020/1 (ओएएलपी-Vi) ब्लॉक में होंगे।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (एसईआईएए) ने पिछले महीने हुई एक बैठक में पर्यावरण मंजूरी के लिए ओएनजीसी की ओर से रखे गए दो अलग-अलग प्रस्तावों को अपनी सहमति दे दी थी। ओएनजीसी के अनुसार, उसका भूगर्भीय और भूभौतिकीय अध्ययन के आधार पर राज्य के पूर्व और पश्चिम गोदावरी जिलों में केजी बेसिन पीएमएल ब्लॉक में 2021-28 के दौरान 50 कुओं में संभावना का पता लगाने का प्रस्ताव है।

इन कुओं को विकास कुओं में बदला जाएगा। यदि ये वाणिज्यिक रूप से व्यावहारिक पाए जाते हैं, तो इन्हें शीघ्र उत्पादन प्रणाली (ईपीएस)/गैस संग्रह स्टेशन (जीसीएस) से जोड़ा जाएगा। ओएनजीसी ने केजी बेसिन के कुओं के मामले में कहा, इनपर कुल 2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। प्रत्येक कुएं पर 40 करोड़ रुपये का निवेश होगा। ओएनजीसी ने कहा कि तीन कुओं के लिए अनुमानित परियोजना लागत 150 करोड़ रुपये होगी और इनकी खुदाई में तीन से पांच महीने लगेंगे। ओएनजीसी वर्तमान में केजी बेसिन से प्रतिदिन 44 लाख मानक घन फुट गैस और 700 टन से अधिक कच्चे तेल का उत्पादन करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें