फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home: सितंबर तिमाही में दिल्ली-एनसीआर में नहीं बिक पाए एक लाख मकान, पढें बिल्डरों को बेचने में लगेगा कितना समय

Thu, 06 Oct 2022 05:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

दिल्ली-एनसीआर में आम्रपाली, जेपी इंफ्रा और यूनिटेक जैसे बिल्डरों की गलती से बिक्री पर विपरीत असर पड़ा है। यहां पर एक लाख से ज्यादा मकान खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 8 प्रमुख शहरों में सितंबर तक 7.85 लाख घर की बिक्री नहीं हो पाई है। मार्च तिमाही में इनकी संख्या 7.63 लाख थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिल्डरों को इन मकानों को बेचने में 32 महीने लग सकते हैं।

विज्ञापन


इन 8 शहरों में मुंबई, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर (गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद) अहमदाबाद, चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद हैं। दिल्ली-एनसीआर में आम्रपाली, जेपी इंफ्रा और यूनिटेक जैसे बिल्डरों की गलती से बिक्री पर विपरीत असर पड़ा है। यहां पर एक लाख से ज्यादा मकान खाली पड़े हैं। इन्हें बेचने में बिल्डरों को 62 महीने लग सकते हैं।

इन शहरों में सितंबर तिमाही में मकानों की बिक्री 49% बढ़कर 83,220 हो गई थी। अहमदाबाद में 65,160 घर खाली हैं। इनको बेचने में 30 महीने लगेंगे। बंगलूरू में 77,260, चेन्नई में 32,180, हैदराबाद में 99,090 और कोलकाता में 22,530 घर खाली हैं। मुंबई में 2.72 लाख मकान खाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें