फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Effect: सुरक्षा चिंताओं के बीच हवाईअड्डों पर लागू हो सकता 'वन हैंड बैग रूल', सीआईएसएफ आईजी ने लिखा पत्र

Fri, 21 Jan 2022 05:19 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना का प्रकोप निरंतर जारी है और भारत में संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बीच भीड़भाड़ और अन्य सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर हवाईअड्डों पर नया नियम लागू किया जा सकता है। जी हां, संक्रमण को कम करने के लिए एहतियात के तौर पर सभी एयरलाइनों और हवाईअड्डा संचालकों को 'वन हैंड बैग नियम' को सावधानीपूर्वक लागू करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया जा सकता है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर कोरोना जांच(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना का प्रकोप निरंतर जारी है और भारत में संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बीच भीड़भाड़ और अन्य सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर हवाईअड्डों पर नया नियम लागू किया जा सकता है। जी हां, संक्रमण को कम करने के लिए एहतियात के तौर पर सभी एयरलाइनों और हवाईअड्डा संचालकों को 'वन हैंड बैग नियम' को सावधानीपूर्वक लागू करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया जा सकता है। सीआईएसएफ के आईजी (हवाई अड्डा क्षेत्र) विजय प्रकाश ने इस संबंध में सुझाव देते हुए नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के महानिदेशक को लिखे अपने पत्र में इस बात का उल्लेख किया है। 

विज्ञापन


आमतौर पर देखा जाता है कि फ्लाइट से यात्रा करने के दौरान दो तीन हैंड बैग ले जाते हैं लेकिन नए नियम के अनुसार वे अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। उड्डयन सुरक्षा नियामक बीसीएएस ने कहा है कि स्क्रीनिंग पॉइंट पर ज्यादा हैंड बैग लेकर आने से उन्हें क्लीयरेंस देने में अधिक समय लगता है। कई बार इस वजह से यात्रियों को लंबी अवधि तक कतार में खड़ा रहना पड़ता है, एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ती है और दूसरे यात्रियों को परेशानी होती है। इस कारण से महसूस किया गया कि इस बारे में एक सर्कुलर जारी कर सभी लोगों को सूचित किया जाए और उन्हें इस नियम का पालन करने के लिए कहा जाए।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें