पुरानी टैक्स प्रणाली में 10 लाख रुपये की आमदनी होने पर करदाता को स्टैंडर्ड डिडक्शन के तहत 50000 रुपये और सेक्शन 80C के तहत अधिकतम छूट का लाभ यानी 1.5 लाख रुपये की छूट के साथ कुल दो लाख रुपये की छूट मिलेगी। ऐसे में करदाता की आय 10 लाख से घटकर आठ लाख रुपये हो जाएगी। पुरानी टैक्स व्यवस्था में 87(A) के तहत पांच लाख की आय पर टैक्स छूट का प्रावधान है ऐसे में करदाता की कुल आमदनी पांच लाख रुपये घटने से दो लाख रह जाएगी। ऐसे में करदाता को कोई टैक्स नहीं भरना पड़ेगा।
कुल आमदनी = 10,00,000
टैक्स में छूट
स्टैंडर्ड डिडक्शन = 50,000
80C के तहत छूट = 1,50,000
होम लोन का ब्याज = 2,00,000स्वास्थ्य बीमा = 25,000
एनपीएस= 50,000
कुल डिडक्शन = 4,75,000
टैक्सेबल इनकम= 10,00,000-4,75,000= 5,25,000
ऐसे में करदाता को 5 लाख 25 हजार रुपये पर टैक्स देना होगा। जो ढाई से पांच लाख पर पांच प्रतिशत यानी 12,500 रुपये और 25 हजार रुपये पर 10 फीसदी यानी 2,500 रुपये होगा। जो कुल 15 हजार रुपये होगा। ऐसे में यह स्थिति भी नई टैक्स रिजिम की तुलना में बेहतर होगी।
अगर आपका लोन पर लिया घर जिस शहर में है उसकी जगह आप किसी अन्य शहर में किराये का मकान लेकर रह रहे हैं तो पुरानी टैक्स रिजिम में आपको एचआरए का भी लाभ मिलेगा। मान लीजिए की आप सात हजार महीना किराया दे रहे हैं। तो 12 महीने में आप 84 हजार रुपये किराये में देंगे। आप इस 84 हजार रुपये पर छूट ले सकते हैं। ऐसी स्थिति में....
कुल आमदनी = 10,00,000
टैक्स में छूट
स्टैंडर्ड डिडक्शन = 50,000
80C के तहत छूट = 1,50,000
होम लोन का ब्याज = 2,00,000
स्वास्थ्य बीमा = 25,000
एनपीएस= 50,000
HRA= 84,000
कुल डिडक्शन = 5,59,000
टैक्सेबल इनकम= 10,00,000-5,59,000= 4,39,000
पुरानी कर व्यवस्था में पांच लाख तक की आय पर कोई कर नहीं देना होता है। ऐसे में आपकी आय टैक्स फ्री होगी। यानी आपको कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। ऐसे में हम देखते हैं कि दस लाख रुपये सालाना की आमदनी होने पर भी करदाता को नई टैक्स रिजिम के तहत 52,050 रुपये टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि पुरानी व्यवस्था के तहत उसे कोई टैक्स नहीं देना होगा। यानी, दस लाख रुपये सालाना की आमदनी वाले व्यक्ति के लिए पुरानी टैक्स रिजिम अधिक बेहतर है।
हो सकता है कि आप एचआरए का लाभ लेने के पात्र नहीं हों ऐसी स्थिति में आपको टैक्स चुकाना पड़ सकता है। पर आप इससे बच सकते हैं अगर आपने अपने माता पिता के लिए स्वास्थ्य बीमा ले रखा हो इस स्थिति में आपको आयकर में 50000 की रिबेट मिल सकती है। आइए यह भी जान लेते हैं कि ये कैसे होगा?
कुल आमदनी = 10,00,000
टैक्स में छूट
स्टैंडर्ड डिडक्शन = 50,000
80C के तहत छूट = 1,50,000
होम लोन का ब्याज = 2,00,000
स्वास्थ्य बीमा प्रिमियम = 25,000
माता-पिता का स्वास्थ्य बीमा प्रिमियम= 50,000
एनपीएस= 50,000
कुल डिडक्शन = 5,25,000
टैक्सेबल इनकम= 10,00,000-5,25,000= 4,75,000
कुल टैक्स= 0