फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola: तमिलनाडु में ओला करेगी 7,614 करोड़ रुपये का निवेश, इलेक्ट्रिक लाइट मोटर वाहनों का होगा निर्माण

Sat, 18 Feb 2023 08:17 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ola: एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की उपस्थिति में तमिलनाडु सरकार के साथ 7,614 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने तमिलनाडु में इलेक्ट्रिक लाइट मोटर वाहनों को शुरू करने के लिए 7614 करोड़ रुपये निवेश करने की बात कही है।    तमिलनाडु सरकार ने कहा कि निवेश में 20 गीगावॉट की क्षमता के साथ लिथियम-सेल विनिर्माण सुविधाओं की स्थापना शामिल है।

विज्ञापन


जबकि ओला इलेक्ट्रिक द्वारा कुल निवेश से राज्य में 3111 नई नौकरियां पैदा होंगी।  हाल ही में, तमिलनाडु सरकार ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2023 का अनावरण किया है। इसका उद्देश्य ईवी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश जुटाना और 1.5 लाख नौकरियों का सृजन करना है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की उपस्थिति में तमिलनाडु सरकार के साथ 7,614 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। 
विज्ञापन


तमिलनाडु रियल एस्टेट विजन 2030 में बोले सीएम  स्टालिन 
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को चेन्नई में रियल एस्टेट प्रदर्शनी फेयरप्रो 2023 में कहा कि तमिलनाडु की लगभग 49 प्रतिशत आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है और परिवारों के लिए आवास और व्यावसायिक स्थान की बढ़ती आवश्यकता  को पूरा करने के लिए सरकार कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार परियोजनाओं के लिए तेजी से मंजूरी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और नए उपग्रह शहर स्थापित करने की भी योजना बना रही है। तमिलनाडु रियल एस्टेट विजन 2030 का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि चेन्नई में बढ़ती आबादी और नए उद्योगों के आने से रियल एस्टेट क्षेत्र में बहुत बड़ा अवसर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें