फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola: सॉफ्टबैंक ने ओला इलेक्ट्रिक में 2.15% हिस्सेदारी बेची, निवेश घटाने के बाद अब इतनी बची होल्डिंग

Fri, 09 Jan 2026 02:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सॉफ्टबैंक ने ओला इलेक्ट्रिक  में अपनी 2.15% हिस्सेदारी ओपन मार्केट के जरिए बेच दी है। इस बिक्री के बाद सॉफ्टबैंक की होल्डिंग घटकर 13.53% रह गई है। शेयरों की बिक्री और निवेश से जुड़ी पूरी जानकारी आगे पढ़ें। 
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान की बहुराष्ट्रीय निवेश कंपनी सॉफ्टबैंक ने भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अपनी हिस्सेदारी को और कम कर दिया है। कंपनी ने ओपन मार्केट ट्रांजेक्शन के जरिए 2.15 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की है। स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई विनियामक फाइलिंग के अनुसार, यह बिक्री सॉफ्टबैंक की निवेश इकाई 'एसवीएफ II ऑस्ट्रिच (डीई) एलएलसी' {SVF II Ostrich (DE) LLC} जरिए की गई। यह कदम सॉफ्टबैंक की ओर से भारतीय ईवी बाजार की प्रमुख कंपनी में अपने निवेश को आंशिक रूप से भुनाने की रणनीति का हिस्सा है।

विज्ञापन


लेन-देन का विवरण और समयसीमा
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर से बीएसई को भेजी गई फाइलिंग के मुताबिक, सॉफ्टबैंक की इकाई एसवीएफ II ऑस्ट्रिच ने कुल 9 करोड़ 46 लाख 28 हजार 299 इक्विटी शेयरों का निपटान किया है। शेयरों की यह बिक्री एक लंबी अवधि के दौरान कई चरणों में की गई है। फाइलिंग में बताया गया है कि यह विनिवेश प्रक्रिया 3 सितंबर, 2025 से 5 जनवरी 2026 के बीच पूरी की गई।

सेबी के नियमों के तहत, जब किसी सूचीबद्ध कंपनी में शेयरधारिता में बदलाव 2 प्रतिशत की सीमा  को पार करता है, तो इसका खुलासा करना अनिवार्य होता है। 5 जनवरी 2026 को किए गए निपटान के साथ ही यह बिक्री 2 प्रतिशत के अनिवार्य स्तर को पार कर गई, जिसके बाद कंपनी ने यह आधिकारिक जानकारी साझा की।
विज्ञापन


घटकर 13.53% रह गई सॉफ्टबैंक की हिस्सेदारी
इस ताजा बिकवाली के बाद ओला इलेक्ट्रिक में सॉफ्टबैंक की होल्डिंग में उल्लेखनीय गिरावट आई है। लेन-देन पूरा होने के बाद, एसवीएफ II ऑस्ट्रिच (डीई) एलएलसी की हिस्सेदारी अब घटकर 13.53 प्रतिशत रह गई है, जो पहले 15.68 प्रतिशत थी।

यह डेटा साफ करता है कि सॉफ्टबैंक, जो ओला इलेक्ट्रिक के प्रमुख शुरुआती निवेशकों में से एक रहा है, धीरे-धीरे अपनी हिस्सेदारी को कम कर रहा है, हालांकि अब भी कंपनी में उसकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें