फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया ने नहीं चुकाया बकाया, तेल कंपनियों ने रोक दी ईंधन की सप्लाई

Thu, 22 Aug 2019 08:52 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बकाये का भुगतान न होने पर इंडियन ऑयल समेत सभी तेल कंपनियों ने एक बार से एयर इंडिया को ईंधन की सप्लाई को रोक दिया है।  तेल कंपनियों ने बकाये का भुगतान ना किए जाने को लेकर छह हवाईअड्डों पर एयर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति रोक दी है। हालांकि विमानों का संचालन सामान्य है।

विज्ञापन


एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि वित्तीय सहयोग के बिना एयर इंडिया अपने बड़े कर्ज को अदा नहीं कर सकती है। तेल कंपनियों ने जिन हवाई अड्डों पर सप्लाई को रोक दिया है, उनमें रांची, मोहाली, पटना, विशाखापट्टनम, पुणे और कोच्चि शामिल हैं। इंडियन ऑयल के प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार शाम से ईंधन आपूर्ति को रोक दिया गया है। हम हवाई कंपनी के संपर्क में हैं, जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा। 

एयर इंडिया ने किया 60 करोड़ का भुगतान

एयर इंडिया ने 60 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। यह पिछला बकाया था, जिसके लिए तेल कंपनियों को भुगतान किया गया है। हालांकि सभी उड़ानों में पूरा ईंधन भरा गया है, ताकि परिचालन में किसी तरह की कोई दिक्कतें न आएं। 

पहले भी रोकी गई थी आपूर्ति

इससे पहले भी दो बार तेल कंपनियां एयर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति रोक चुकी हैं। 16 जुलाई को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बकाए का भुगतान नहीं होने पर पटना, पुणे, चंडीगढ़, कोचीन, विशाखापट्टनम और रांची जैसे कुछ हवाई अड्डों पर ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें