फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सस्ते दामों पर पेट्रोल पंपों पर मिलेंगे एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट व पंखे

Fri, 19 May 2017 06:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पेट्रोल पंपों पर भी सस्ते दामों पर एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट व पंखों की बिक्री की जाएगी। पेट्रोल पंप पर मिलने वाले एलईडी बल्ब की कीमत 65 रुपये, ट्यूबलाइट की कीमत 230 रुपये तो सीलिंग पंखे की कीमत 1150 रुपये होगी। पेट्रोलियम पदार्थों की सरकारी कंपनियों हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल व भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर इन वस्तुओं की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन


ये कंपनियां बिजली मंत्रालय के अधीन काम करने वाली सरकारी कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) से एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट व पंखों की खरीदारी कर रही हैं। बृहस्पतिवार को पेट्रोलियम कंपनियां व ईईएसएल के बीच इस बिक्री को लेकर समझौते किए जाने थे, लेकिन पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे के अचानक निधन की वजह इसे टाल दिया गया। जल्द ही इस समझौते को अंजाम दिया जाएगा।

समझौते के बाद अगले एक माह में पेट्रोल पंपों पर एलईडी ट्यूबलाइट व बल्ब की बिक्री शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि देश के कितने पेट्रोल पंपों पर एलईडी बल्ब व ट्यूबलाइट की बिक्री की जाएगी। देश में सरकारी कंपनियों के 53,000 से अधिक पेट्रोल पंप हैं।
विज्ञापन


बिजली वितरण कंपनियों की तरफ से पहले से ही एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट व पंखों की बिक्री की जा रही है। अब तक पांच करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब की बिक्री की जा चुकी है। सरकार देशभर के स्ट्रीट लाइट को एलईडी लाइट में बदलने का काम भी कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें