फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय: GST कानून में संशोधन को लेकर जारी अधिसूचना, ऑनलाइन गेमिंग-कसीनो के कर गणना से जुड़ा है मामला

Wed, 06 Sep 2023 11:52 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईवाई टैक्स पार्टनर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि अधिसूचना के बाद मामले से जुड़ी अस्पष्टता और अनिश्चितता का प्रभावी समाधान हो जाएगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वॉलेट में पैसा जमा करना आपूर्ति के रूप में योग्य है या नहीं।
विज्ञापन
How To Identify Fake GST Bill - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों और कैसीनो द्वारा कर की गणना के लिए सरकार ने जीएसटी कानून में संशोधन को अधिसूचित किया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी किया है। इसमें, ऑनलाइन गेमिंग और कसीनों द्वारा कर की गणना के लिए मूल्यांकन पद्धति का जिक्र है। बता दें, कर की गणना में संशोधन पिछले महीने हुई जीएसटी परिषद के निर्णय के आधार पर की गई है। 

विज्ञापन


ईवाई टैक्स पार्टनर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि अधिसूचना के बाद मामले से जुड़ी अस्पष्टता और अनिश्चितता का प्रभावी समाधान हो जाएगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वॉलेट में पैसा जमा करना आपूर्ति के रूप में योग्य है या नहीं। एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के भागीदार रजत मोहन ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार, किसी भी खिलाड़ी द्वारा जीती गई जीत कर तटस्थ रहेगी। पूरा कर केवल पहले चरण में ही एकत्र किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्लेयर पूल में मौजूद नकद खरीद के लिए सरकार ने संक्रमणकालीन प्रावधान का संकेत नहीं दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार कुछ समय में परिपत्र के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें