गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) और आरईसी लिमिटेड ने सभी तरह के लोन पर ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है। कंपनियों विद्युत मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, ब्याज दरों में 0.40 फीसदी तक कटौती की गई है। पिछले लगभग एक वर्ष में इन दोनों कंपनियों ने लोन की दरों में 3 फीसदी तक की कमी की है।