फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: क्या केंद्रीय कर्मियों के रिटायर होने की आयु बदलने वाली है सरकार? मंत्री ने लोकसभा में दिया जवाब

Wed, 04 Dec 2024 04:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha: केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में संशोधन की किसी योजना के बारे में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को बताया कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। आइए इस बारे में और विस्तार से जानें।
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में बदलाव करने का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है। केंद्र सरकार के कर्मचारी 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर सेवानिवृत्त होते हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में संशोधन की किसी योजना के बारे में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, "सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।"

सिंह ने यह भी कहा कि सरकार कामकाज की आवश्यकता के आधार पर सिविल सेवाओं में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नीतियों, कार्यक्रमों और अन्य उपायों के निर्माण में निरंतर लगी हुई है।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों को समय-समय पर रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेले सभी केंद्रीय सरकारी मंत्रालयों, विभागों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू), स्वायत्त निकायों और शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में संस्थानों में मिशन मोड में रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किए जाते हैं, जिससे युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में रोजगार मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें