फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piyush Goyal: दुनिया की कोई भी ताकत भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती, पीयूष गोयल का दावा

Wed, 08 Oct 2025 06:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि दुनिया की कोई भी ताकत भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती। सरकार घरेलू अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के निर्माण और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के विस्तार के लिए कई पहल कर रही है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की कोई भी ताकत भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती। सरकार घरेलू अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के निर्माण और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के विस्तार के लिए कई पहल कर रही है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को यह बात कही। 

विज्ञापन


ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) के छठे संस्करण में केंद्रीय मंत्री ने कहा, "दुनिया भारत को विश्वास और भरोसे के साथ देखती है। भारत उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभा, कौशल, वस्तुओं और सेवाओं की गारंटी देता है और समय पर डिलीवरी के लिए प्रतिबद्ध है। गोयल ने कहा कि फिनटेक दुनिया में भागीदार से लेकर अब प्रमुख वास्तुकार बनने तक, भारत वैश्विक पहलों का नेतृत्व कर रहा है।"

मंत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि जब हम अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएंगे, तो दुनिया की कोई भी ताकत भारत को एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती। और यह तकनीक को अपनाए बिना, डिजिटल दुनिया में हो रही गतिविधियों से अवगत कराए बिना, और दुनिया भर में हमारी व्यापारिक साझेदारियों को बढ़ाए बिना संभव नहीं है। और यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि भारत को दुनिया का एक विश्वसनीय साझेदार माना जाए।"
विज्ञापन


गोयल ने आगे कहा कि जब भारत 2047 तक 30, 32 या 35 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखता है। आप देखेंगे कि इसे हासिल करना बहुत संभव है... कुछ ऐसा जिसे हासिल करने के लिए हम सभी सामूहिक रूप से प्रतिबद्ध हैं"। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी ओर से बुनियादी ढांचे के विकास और उपभोग आधारित घरेलू अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें