फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : ड्यूटी फ्री शॉप पर अब नहीं लगेगा जीएसटी

Mon, 04 Jun 2018 11:49 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों द्वारा हवाईअड्डे के ड्यूटी फ्री शॉप पर की जाने वाली खरीदारी जीएसटी के दायरे में नहीं आएगी और इस छूट पर राजस्व विभाग जल्द ही एक स्पष्टीकरण जारी कर सकता है। यह बात एक अधिकारी ने कही।

विज्ञापन


अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग (एएआर) की नई दिल्ली पीठ ने मार्च में एक आदेश दिया था कि हवाईअड्डे के ड्यूटी फ्री शॉप से वस्तुओं की होने वाली बिक्री जीएसटी के दायरे में आएगी। इसके बाद से कई पक्षों ने राजस्व विभाग से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण जारी करने की मांग की थी।

अधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग का रुख हमेशा से यही है कि हम अपने करों का निर्यात नहीं कर सकते। हम एक स्पष्टीकरण जारी करेंगे, जिसमें कहा जाएगा कि ड्यूटी फ्री शॉप पर जीएसटी नहीं लगेगा। अधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग यह स्पष्ट करेगा कि ड्यूटी फ्री शॉप को उन यात्रियों से सिर्फ उनके पासपोर्ट की एक प्रति लेनी होगी, जिन्हें वह वस्तुओं की बिक्री करेगा। बाद में वह सरकार से जीएसटी रिफंड के लिए आवेदन कर सकेगा।
विज्ञापन


इसका मतलब है कि एक निर्यातक की तरह ड्यूटी फ्री शॉप उत्पादकों से वस्तुओं की खरीदारी के दौरान भुगतान किए जाने वाले जीएसटी के लिए सरकार से रिफंड का दावा कर सकेगा। पासपोर्ट की प्रति को वस्तुओं की बिक्री के सबूत के तौर पर देखा जाएगा। 

विज्ञापन

पहले ऐसी बिक्री को माना जाता था निर्यात

जानकारों का कहना है कि एएआर के आदेश के बाद ऐसे शॉप पर चिंता का बादल घिर आया था, क्योंकि पुरानी अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में ऐसे शॉप को केंद्रीय बिक्री कर (सीएसटी) और मूल्य वर्धित कर (वैट) से छूट मिली हुई थी। पुरानी व्यवस्था में ऐसे शॉप से होने वाली बिक्री को निर्यात माना जाता था। 

एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के पार्टनर रजत मोहन ने कहा कि ड्यूटी फ्री शॉप को पूरी दुनिया में कर निरपेक्ष दर्जा मिला हुआ है और इस पर एक अंतरराष्ट्रीय सहमति है। ईवाई के पार्टनर अभिषेक जैन ने कहा कि ऐसी बिक्री निर्यात की तरह है और यह एक घोषित नीति है कि वस्तुओं के निर्यात पर कर नहीं लगाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें