फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्यात तैयारी सूचकांक 2021: नीति आयोग ने जारी किया दूसरा संस्करण, लगातार दूसरी बार गुजरात टॉप पर

Fri, 25 Mar 2022 02:01 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीति आयोग ने शुक्रवार को 'निर्यात तैयारी सूचकांक 2021' का दूसरा संस्करण जारी किया। इसमें गुजरात लगातार दूसरी बार सूची में सबसे ऊपर पहले पायदान पर काबिज है, जबकि महाराष्ट्र 77.14 के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं तीसरे स्थान पर कर्नाटक राज्य है। 
 
विज्ञापन
निर्यात - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीति आयोग ने शुक्रवार को 'निर्यात तैयारी सूचकांक 2021' का दूसरा संस्करण जारी किया। रिपोर्ट के अनुसार, 78.86 फीसदी निर्यात तैयारियों के साथ गुजरात लगातार दूसरी बार सूची में सबसे ऊपर पहले पायदान पर काबिज है, जबकि महाराष्ट्र 77.14 के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं तीसरे स्थान पर कर्नाटक राज्य है। 

विज्ञापन


आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, सूची में शीर्ष पांच स्थानों में तमिलनाडु और हरियाणा को भी जगह दी गई है। जबकि सूची में उत्तर प्रदेश छठे और मध्य प्रदेश सातवें स्थान पर है। इसके बाद पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और दिल्ली का नंबर आता है। गौरतलब है कि निर्यात तैयारी सूचकांक राज्यों की उनकी निर्यात क्षमता और प्रदर्शन के संदर्भ में उनकी तैयारी का आकलन करता है।   
 
राज्य रैंक (2020 में) रैंक (2021 में)
गुजरात 1 1
महाराष्ट्र 2 2
कर्नाटक   9        3
तमिलनाडु 3 4
हरियाणा 7 5
उत्तर प्रदेश 11 6
मध्य प्रदेश 12 7
पंजाब 18 8
राजस्थान 4 11
दिल्ली 15 12
उत्तराखंड 13 17

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें