वित्त मंत्री ने एक साक्षात्कार में कहा, बैंक व बीमा कंपनियों ने किसी एक कंपनी को बहुत अधिक पैसे नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा, हां, बाजार में कभी-कभी उतार-चढ़ाव आते हैं, ये बड़े या छोटे हो सकते हैं, लेकिन नियामक इन मसलों पर ध्यान देते हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि शेयर बाजार को स्थिर बनाए रखने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और बैंकिंग नियामक रिजर्व बैंक को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अदाणी के शेयरों में गिरावट सिर्फ एक कंपनी से जुड़ा मसला है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने एक साक्षात्कार में कहा, बैंक व बीमा कंपनियों ने किसी एक कंपनी को बहुत अधिक पैसे नहीं दिए हैं। उन्होंने कहा, हां, बाजार में कभी-कभी उतार-चढ़ाव आते हैं, ये बड़े या छोटे हो सकते हैं, लेकिन नियामक इन मसलों पर ध्यान देते हैं। मेरा दृढ़ता से मानना है कि हमारे नियामक वर्तमान मामले से भी निपट रहे हैं।
समय पर कार्रवाई करें नियामक
यह पूछे जाने पर कि क्या अदाणी समूह के शेयरों में गिरावट सिर्फ एक बाजार गतिविधि है या यह सिर्फ एक शेयर से जुड़ा मसला है, वित्त मंत्री ने कहा, मैं इसके अलावा और कोई विचार नहीं रखती कि नियामकों को समय पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्हें बाजार को स्थिर रखना चाहिए।