दोनों मंत्रियों ने जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की बैठक में भाग लिया। इस दौरान अर्थव्यवस्थाओं, मुद्रास्फीति, व्यापार की स्थिति पर चर्चा हुई।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपने चीनी समकक्ष लियू कुन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने 2023 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के तहत वित्तीय प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श किया। उन्होंने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत बनाने और वैश्विक ऋण जोखिमों से निपटने के उपायों पर चर्चा की।
सेंट्रल बैंक गवर्नर्स बैठक का बने हिस्सा
विज्ञापन
बता दें, दोनों मंत्रियों ने चल रही जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की बैठक में भाग लिया। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं, मुद्रास्फीति, व्यापार की स्थिति पर चर्चा की। साथ ही आर्थिक वृद्धि और विकास के लिए एक अच्छे कारोबारी माहौल के महत्व को भी तराशा।
बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत बनाने पर चर्चा
बैठक के बाद वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया कि दोनों नेताओं ने 2023 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के तहत कई मुख्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने, वैश्विक ऋण की कमजोरियों और वित्तीय समावेशन के लिए वैश्विक साझेदारी पर चर्चा की।
लियू ने जी 20 समूह के काम को सराहा
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में वित्त मंत्रालय ने कहा कि मंत्री लियू ने बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने के लिए जी 20 समूह के काम को सराहा और कहा कि अब तक बहुत सारे परिणाम हासिल हुए हैं। वहीं, मंत्रालय ने यह भी बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने जी 20 की अध्यक्षता के तहत सतत वित्त वर्किंग ग्रुप के सह-अध्यक्ष के रूप में चीन के प्रयासों की सराहना की।