फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट के इस ब्रांड को खरीदने की तैयारी में मुकेश अंबानी, इतने करोड़ में हो सकती है डील

Tue, 18 Jul 2023 01:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रिलायंस और आलिया भट्ट के ब्रांड एड ए मम्मा के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और अगले कुछ ही दिनों में यह डील फाइनल हो सकती है। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला रिलायंस रिटेल वेंचर्स रिलायंस ब्रांड्स बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के चाइल्ड वियर ब्रांड एड ए मम्मा को खरीदने की तैयारी कर रहा है। खबर है कि इस डील को लेकर दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डील करीब 300-350 करोड़ रुपए में हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस और आलिया भट्ट के ब्रांड एड ए मम्मा के बीच बातचीत अंतिम चरण में है और अगले कुछ ही दिनों में यह डील फाइनल हो सकती है। 
विज्ञापन


150 करोड़ है एड ए मम्मा ब्रांड की वैल्युएशन
इस अधिग्रहण से रिलायंस की बच्चों के कपड़ों के वर्ग में पकड़ मजबूत हो जाएगी। एड ए मम्मा ब्रांड की वैल्यू करीब 150 करोड़ रुपए आंकी जा रही है और यह मुख्य तौर पर ऑनलाइन ही कपड़ों की बिक्री करता है। इस ब्रांड की शुरुआत साल 2020 में की गई थी और बाद में इस ब्रांड ने अपने उत्पादों की वैरायटी में इजाफा करते हुए टीनएज और गर्भवती महिलाओं के लिए भी कपड़े बेचने की शुरुआत की। 

ऑनलाइन बाजार में है ब्रांड की अच्छी पकड़
एड ए मम्मा फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे मिंत्रा, एजियो, फर्स्टक्राई, अमेजन, टाटा सिलिक पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। साथ ही इस ब्रांड के अपने वेबस्टोर भी हैं। लाइफस्टाइल, शॉपर्स स्टॉप जैसे ब्रांड्स के शोरूम पर भी एड ए मम्मा ब्रांड के कपड़े उपलब्ध होते हैं। इस ब्रांड की खासियत ये है कि यह पर्यावरण के लिहाज से डिजाइन किए और टिकाऊ कपड़े बेचता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें