फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी की जगह लखनऊ-चंडीगढ़ रूट पर जल्द दौड़ेगी नई अपग्रेडेड तेजस एक्सप्रेस

Thu, 29 Nov 2018 03:41 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने अपनी प्रीमियम लग्जरी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को अपग्रेड कर दिया है। नए रेक में यात्रियों को हवाई जहाज जैसी सुविधाएं देने की कोशिश की गई है।  रेलवे जल्द ही लखनऊ और चंडीगढ़ के बीच इसको चलाएगा। 
विज्ञापन


तैयार हुआ नई सुविधाओं वाला रेक

इंट्रगल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) चेन्नई ने तेजस एक्सप्रेस का नया रेक तैयार किया है। देश में पहली तेजस ट्रेन 2017 में मुंबई से गोवा के बीच चली थी। इसके रेक को रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में तैयार किया गया था। नया रेक उत्तर रेलवे को दिया गया है। इस रेक को दिल्ली-चंडीगढ़ व दिल्ली-लखनऊ के बीच चलाया जाएगा। 

160 किलोमीटर होगी रफ्तार

तेजस का नया रेक 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रेल ट्रैक पर दौड़ती नजर आ सकती है। चीन, स्वीडन, जर्मनी और रूस की तर्ज पर भारतीय रेल ने बिहार के मधेपुरा में 12 हजार हॉर्सपावर से ज्यादा ताकत वाले रेल इंजन का निर्माण कर लिया है।
विज्ञापन


एक कोच में बैठ सकेंगे 78 यात्री

तेजस एक्सप्रेस के चेयर कार में 78 यात्री बैठ सकेंगे। वहीं एग्जिक्यूटिव कोच में 56 यात्रियों के बैठने की सुविधा है। नया कोच उत्तर रेलवे के पास चला गया है, जिसके बाद अब इसे जल्द से जल्द टेस्टिंग के बाद रेलवे नए रूट्स पर चलाने लगेगा। 

यह हैं खूबियां
  • पूरी ट्रेन साउंड प्रूफ है, ट्रेन के गेट ऑटोमेटिक हैं। 
  • वाई-फाई, सीट के पीछे टच स्क्रीन एलईडी, स्मोक डिटेक्टर, सीसीटीवी। 
  • वीनीशन विंडो- यह आकार में बड़ा है। बेहतर दृश्य, धूप से बचाव के लिए लगे पर्दे पॉवर से चलेंगे। 
  • ट्रेन में बायो वैक्यूम टॉयलेट, इंगेजमेंट बोर्ड, हैंड ड्रायर की सुविधा मुहैया कराई गई है। 
  • एक्जीक्यूटिव क्लास में ज्यादा आराम के लिए सीट के पीछे सर टिकाने के लिए हेडरेस्ट, पैरों के लिए फूटरेस्ट दिए गए हैं। पैसेंजर सो कर जा सकते हैं। लेटने के लिए अत्यंत सुविधाजनक सीट तैयार की गई है। 
  • स्टेशनों के बारे में और दूसरी सूचनाएं माइक के अलावा एलईडी पर भी मिलेगी। 
  • सीट और कोच के छत के निर्माण में नारंगी और पीले रंग का इस्तेमाल किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें