सभी पीएफ खाताधारकों को एक यूएएन संख्या दी जाती है, ताकि वह अपने पीएफ खाते की जानकारी कहीं भी और कभी भी ले सकें। इसके जरिये ऑनलाइन पीएफ निकासी, ऑनलाइन पीएफ ट्रांसफर, केवाईसी अपडेट, यूएएन कार्ड, पीएफ पासबुक व अन्य ईपीएफओ संबंधित कार्य ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
इसके जरिये पीएफ खाते की डिटेल भी ले सकते हैं। इसी तरह, कर्मचारी पेंशन योजना के तहत आने वाले पेंशनधारकों को एक यूनिक नंबर दिया जाता है, जिसकी मदद से सेवानिवृत्त के बाद पेंशन प्राप्त करते हैं। इसे पेंशन पेमेंट ऑर्डर (पीपीओ) कहा जाता है। सेवानिवृत्त होने पर ईपीएफओ हर कर्मचारी को एक लेटर जारी करता है जिसमें इस नंबर की डिटेल होती है।
क्या है डिजिलॉकर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत डिजिलॉकर योजना शुरू की थी। इसमें आप जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेज ऑनलाइन रख सकते हैं। आधार संख्या के इस्तेमाल से डिजिलॉकर खोला जा सकता है। इस योजना का उद्देश्य दस्तावेजों के कागजी रूप को कम करना और ई-दस्तावेज के चलन को बढ़ावा देना है। आप अपने दस्तावेजों को स्कैन कर डिजिलॉकर पर अपलोड कर सकते हैं। साथ ही डिजिटल ई-साइन सेवा का उपयोग कर उन पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।
डिजिलॉकर से ऐसे निकालें पीएफ दस्तावेज
- सबसे पहले https://digilocker.gov.in पर जाएं और लॉग इन करें।
- अपना मोबाइल/आधार/यूजरनेम दर्ज करें, आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
- पहले से बनाए गए 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एक बार अपने अकाउंट में लॉग-इन हो जाने पर, इश्यूड डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया वेबपेज खुलेगा जहां गेट मोर इंश्यूड डॉक्यूमेंट पर क्लिक करें।
- सेंट्रल गवर्नमेंट टैब के अंदर ईपीएफओ पर क्लिक करें।
- नया वेबपेज खुलेगा जहां यूएएन पर क्लिक ईपीएफओ के डाटाबेस से दस्तावेज पीडीएफ फॉर्म में मिल जाएगा।