नोटबंदी के बाद भारत में शुरू किए गए 200 से 2000 के करेंसी नोट अब पड़ोसी देश में नहीं चलेंगे। नेपाल के केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक ने 100 रुपये से ऊपर के सभी भारतीय नोटों को अवैध करार कर दिया है। अब अगर भारतीय पर्यटक नेपाल में बड़े नोटों का इस्तेमाल खरीददारी या फिर होटलों में बिल अदा करने के लिए करेंगे तो यह पूरी तरह से गैरकानूनी होगा।
नए नियमों के तहत, नेपाल के नागरिक इन मूल्यवर्ग के नोटों को भारत के अलावा किसी अन्य देश में नहीं ले जा सकते हैं। इसी प्रकार, इन नोटों को किसी दूसरे देश से नेपाल लेकर भी नहीं आ सकते हैं। हालांकि, 100 रुपये के नोट से खरीदारी करने की अनुमति है।
अब देश में 200, 500 और 2 हजार के भारतीय नोटों का प्रचलन बंद हो गया है। भारतीय करेंसी में केवल 100 रुपये तक के नोटों का प्रयोग किसी भी वस्तु का भुगतान करने के लिए कर सकेंगे।
नेपाल सरकार 2020 में 'विजिट नेपाल ईयर' मनाने की तैयारी कर रहा है। सरकार को उम्मीद है कि इस दौरान काफी संख्या में विदेशी पर्यटक देश में आएंगे। करीब 20 लाख पर्यटकों के नेपाल पहुंचने का अनुमान है। इनमें ज्यादातर भारतीय शामिल होंगे। नेपाल सरकार के इस फैसले से वहां जाने वाले लाखों भारतीय पर्यटकों और भारत में काम करने वाले नेपाली नागरिकों पर असर पड़ेगा।
यहां पर 100, 50, 20, 10 और 5 रुपये के भारतीय नोट पहले की तरह चलते रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि जो नए नोट भारत सरकार ने जारी किए हैं, उनका साइज हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि नेपाल सरकार ने किन कारणों के चलते इन नोटों पर बैन लगाया है। मालूम हो कि यह सभी नोट नोटबंदी के बाद शुरू किए गए थे।