फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में नहीं चलेंगे 100 रुपये से ज्यादा के भारतीय करेंसी नोट

Mon, 21 Jan 2019 06:48 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद भारत में शुरू किए गए 200 से 2000 के करेंसी नोट अब पड़ोसी देश में नहीं चलेंगे। नेपाल के केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक ने 100 रुपये से ऊपर के सभी भारतीय नोटों को अवैध करार कर दिया है। अब अगर भारतीय पर्यटक नेपाल में बड़े नोटों का इस्तेमाल खरीददारी या फिर होटलों में बिल अदा करने के लिए करेंगे तो यह पूरी तरह से गैरकानूनी होगा। 

विज्ञापन


इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे अब भारतीय वहां पर बड़े करेंसी नोटों से खरीददारी नहीं कर सकेंगे। 13 दिसंबर को नेपाल की केंद्र सरकार ने बैन लगाने की सिफारिश की थी, जिसे अब तत्काल प्रभाव से इस फैसले को लागू करने का आदेश दिया है। 

नेपाली नागरिक ला सकते हैं 2000, 500 और 200 के नोट

नए नियमों के तहत, नेपाल के नागरिक इन मूल्यवर्ग के नोटों को भारत के अलावा किसी अन्य देश में नहीं ले जा सकते हैं। इसी प्रकार, इन नोटों को किसी दूसरे देश से नेपाल लेकर भी नहीं आ सकते हैं। हालांकि, 100 रुपये के नोट से खरीदारी करने की अनुमति है।

इन करेंसी नोटों पर लगाया प्रतिबंध

अब देश में 200, 500 और 2 हजार के भारतीय नोटों का प्रचलन बंद हो गया है। भारतीय करेंसी में केवल 100 रुपये तक के नोटों का प्रयोग किसी भी वस्तु का भुगतान करने के लिए कर सकेंगे। 

फैसले की आलोचना शुरू

नेपाल सरकार 2020 में 'विजिट नेपाल ईयर' मनाने की तैयारी कर रहा है। सरकार को उम्मीद है कि इस दौरान काफी संख्या में विदेशी पर्यटक देश में आएंगे। करीब 20 लाख पर्यटकों के नेपाल पहुंचने का अनुमान है। इनमें ज्यादातर भारतीय शामिल होंगे। नेपाल सरकार के इस फैसले से वहां जाने वाले लाखों भारतीय पर्यटकों और भारत में काम करने वाले नेपाली नागरिकों पर असर पड़ेगा।

यहां पर 100, 50, 20, 10 और 5 रुपये के भारतीय नोट पहले की तरह चलते रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि जो नए नोट भारत सरकार ने जारी किए हैं, उनका साइज हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि नेपाल सरकार ने किन कारणों के चलते इन नोटों पर बैन लगाया है। मालूम हो कि यह सभी नोट नोटबंदी के बाद शुरू किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें