फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FTA:'अमेरिका-ईयू सहित अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जारी', बोले उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

Fri, 14 Nov 2025 11:56 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि अमेरिका-ईयू सहित अन्य देशों के साथ व्यापार वार्ता जारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर व्यापार बाधाओं को कम करने से वस्तुओं, सेवाओं और पूंजी के मुक्त प्रवाह को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
कंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अमेरिका, यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, पेरू और चिली जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को सीआईआई पार्टनरशिप समिट 2025 में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Canada: भारत-कनाडा ने आर्थिक सहयोग को देंगे नई दिशा, महत्वपूर्ण खनिजों व स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी पर जोर

आंध्र मंडपम को भारत मंडपम के तर्ज पर बनाया जाएगा

गोयल ने यह भी कहा कि इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) राज्य सरकार के साथ मिलकर एक विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित करने को तैयार है। प्रस्तावित आंध्र मंडपम को नई दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर बनाया जाएगा।

वैश्विक स्तर पर व्यापार बाधाओं को कम करने पर जोर

मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर व्यापार बाधाओं को कम करने से वस्तुओं, सेवाओं और पूंजी के मुक्त प्रवाह को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। भारत पहले ही यूएई, ऑस्ट्रेलिया और चार यूरोपीय देशों के समूह ईएफटीए जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते लागू कर चुका है। गोयल ने कहा कि कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने 42,000 अनुपालनों को हटा दिया है और 1,500 कानूनों को समाप्त कर दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें