फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: निवेशक जागरूकता व इक्विटी बाजारों में भागीदारी के बीच अंतर को पाटने की जरूरत, बोले सेबी प्रमुख

Fri, 14 Nov 2025 09:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SEBI Chief: शेयर बाजार नियामक सेबी के प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि प्रतिभूति बाजार में निवेशकों की जागरूकता और भागीदारी के बीच की खाई को पाटने की जरूरत है ताकि उन्हें शिक्षित किया जा सके और वे सोच-समझकर निवेश करें। सेबी के मुखिया ने आगे क्या कहा, आइए जानते हैं विस्तार से।
विज्ञापन
तुहिन कांत पांडे, सेबी चेयरमैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिभूति बाजार में निवेशकों की जागरूकता और भागीदारी के बीच की खाई को पाटने की जरूरत है ताकि उन्हें शिक्षित किया जा सके और वे सोच-समझकर निवेश करें। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने शुक्रवार को यह बात कही।

विज्ञापन


सेबी और सेबी-विनियमित संस्थाओं द्वारा किए गए निवेशक सर्वेक्षण के आंकड़ों का हवाला देते हुए पांडे ने कहा कि सेबी पर यह सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी है कि पहली बार निवेश करने वाले निवेशक सोच-समझकर निर्णय लें। सर्वेक्षण में कहा गया है कि 63 प्रतिशत परिवारों को प्रतिभूति बाजार में उपलब्ध उत्पादों के बारे में जानकारी है, लेकिन उनमें से केवल 9.5 प्रतिशत ही प्रतिभूति बाजार में निवेश कर रहे हैं।

पांडे ने कहा, "वित्तीय समावेशन का मतलब केवल पहुँच नहीं है, बल्कि यह भी है कि क्या लोगों को निवेश के बारे में जानकारी है और क्या उन्हें बाज़ार पर भरोसा है। इसलिए, यह ज़रूरी है कि हम जागरूकता और भागीदारी के बीच की खाई को पाटने के लिए काम करें।"
विज्ञापन


उन्होंने 'भारत का शेयर बाजार' नामक सेबी मंडप का उद्घाटन करते हुए कहा कि निवेशक संरक्षण और निवेशक जागरूकता के माध्यम से हमें बाजार में अधिक विश्वास पैदा करने की जरूरत है।

सर्वेक्षण के आंकड़े बताते हैं कि यह बेहद ज़रूरी है कि लोगों को प्रतिभूति बाज़ार के बारे में जागरूक किया जाए और वे धोखे में न आएँ। उन्होंने कहा कि 1 अक्तूबर से शुरू किया गया 'सेबी चेक' टूल निवेशकों को संभावित धोखाधड़ी से बचाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें