फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind-Aus: विस्तृत व्यापार समझौते को समय से पहले अंतिम रूप दिया जाएगा, कारोबार 100 बिलियन डॉलर करने का लक्ष्य

Sat, 11 Mar 2023 03:56 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले वर्ष 29 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) लागू किया था। दोनों देश इन दिनों एक विस्तृत आर्थिक सहकारिता समझौते (CECA) को अंतिम रूप देने पर बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीयूष गोयल-डॉल फॉरेल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया मुक्त व्यापार समझौते का दायरा बढ़ाने के लिए हो रही बातचीत इस साल के अंत तक पूरा करना चाहता हैं। दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार को 100 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इस मसले पर दोनों देशों ने शनिवार को अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 

विज्ञापन


भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और आट्रेलिया के समकक्ष डॉन फारेल के बीच बातचीत के दौरान इस मसले पर चर्चा की गई। फारेन ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ भारत के आधिकारिक दौरे पर आए हुए हैं।

पिछले वर्ष 29 दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) लागू किया था। दोनों देश इन दिनों एक विस्तृत आर्थिक सहकारिता समझौते (CECA) को अंतिम रूप देने पर बातचीत कर रहे हैं। गोयल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इसीटीए भारत और ऑस्ट्रेलिया के आर्थिक जुड़ाव का पहला चरण था। अब हम बातचीत के दूसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं। इस दौर में हम बातचीत को एक विस्तृत दायरे में ले जाएंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले 10 मार्च को भारत ऑस्ट्रेलिया समिट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज ने कहा था कि दोनों देश सीईसीए को 2023 तक अंतिम रूप देना चाहते हैं। इस दौरान एक साझा बयान जारी कर कहा गया कि दोनों देश माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप अरेंजमेंट (एमएमपीए) को अगले तीन महीने में अमली जामा पहनाने पर काम कर रहे हैं। इसके लिए दोनों देशों (भारत और ऑस्ट्रेलिया) के प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें