फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Byjus: एनसीएलएटी ने आकाश शेयरधारिता विवाद में बायजू की याचिका खारिज की, जानिए क्या है मामला

Sun, 08 Jun 2025 02:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

27 मार्च को एनसीएलटी ने अपने आदेश में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज द्वारा इक्विटी फंड जुटाने की योजना के तहत शेयरधारिता में बदलाव न करने और यथास्थिति बनाए रखने का अंतरिम आदेश दिया था। बायजू ने इस आदेश के खिलाफ एनसीएलएटी की चेन्नई पीठ का रुख किया था।
विज्ञापन
बायजू - फोटो : X.com: @BYJUS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) ने बायजू द्वारा आकाश शेयरधारिता मामले में दायर याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका समाधान पेशेवर थिंक एंड लर्न द्वारा दायर की गई थी। बायजू का मालिकाना हक इसी कंपनी के पास है। याचिका में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज में कंपनी की हिस्सेदारी के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने के एनसीएलटी के आदेश को चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन


याचिका खारिज करते हुए एनसीएलएटी ने कहा- अभी हस्तक्षेप की जरूरत नहीं
एनसीएलएटी की दो सदस्यीय पीठ ने कहा कि चूंकि एनसीएलटी (NCLT) का आदेश सहमति से दिया गया एक अंतरिम आदेश है, जो दोनों पक्षों के किसी भी अधिकार पर कोई फैसला नहीं है, इसलिए इस स्तर पर अपीलीय न्यायाधिकरण द्वारा हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। 27 मार्च को एनसीएलटी ने अपने आदेश में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज द्वारा इक्विटी फंड जुटाने की योजना के तहत शेयरधारिता में बदलाव न करने और यथास्थिति बनाए रखने का अंतरिम आदेश दिया था। बायजू ने इस आदेश के खिलाफ एनसीएलएटी की चेन्नई पीठ का रुख किया था।

इस आदेश को आकाश ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी, जिसने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 8 अप्रैल, 2025 को एनसीएलटी द्वारा दिए गए अंतरिम आदेश को खारिज कर दिया और मामले को दिवालियापन न्यायाधिकरण को वापस भेज दिया। 30 अप्रैल, 2025 को अपनी अगली सुनवाई में इसे एनसीएलटी के संज्ञान में लाया गया, जहां समाधान पेशेवर के वरिष्ठ वकील अभिनव वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि न केवल आकाश में टीएलपीएल (बायजू) की शेयरधारिता में कमी जारी है, बल्कि कंपनी की महत्वपूर्ण संपत्ति भी गिरवी रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- India-UK Ties: स्वास्थ्य-तकनीक, AI-सेमीकंडक्टर में सहयोग बढ़ाएंगे भारत-ब्रिटेन; TSI का असर बढ़ेगा; जानिए सबकुछ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें