फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aviation: 'नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 2024 के नवंबर या दिसंबर में शुरू हो जाएगा', बोले सिंधिया

Fri, 12 Jan 2024 05:55 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aviation: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का जिक्र करते हुए कहा कि देश पिछले 60 साल से मुंबई को नवी मुंबई से जुड़ते देखने का इंतजार कर रहा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोगों के सपनों को हकीकत में बदल रहे हैं।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस साल नवंबर या दिसंबर से परिचालन में आ जाएगा। यह घोषणा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को की। केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की है कि अगले 10 से 15 साल में भारत के कम से कम 10 शहरों में दो-दो हवाईअड्डे होंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नागपुर में एमआईएचएएन सेज में एएआर-इंडामर एमआरओ (Maintenance, Repair and Overhaul) सुविधा के उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का जिक्र करते हुए कहा, ''देश पिछले 60 साल से मुंबई को नवी मुंबई से जुड़ते देखने का इंतजार कर रहा था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोगों के सपनों को हकीकत में बदल रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इस साल नवंबर या दिसंबर में अपना परिचालन शुरू कर देगा। इस एयरपोर्ट की पहली फ्लाइट नवंबर या दिसंबर में लैंड करेगी। यह हवाई अड्डा नवी मुंबई के बड़े विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।" सिंधिया ने कहा, "अगले 10 से 15 वर्षों में, देश में कम से कम 10 शहर ऐसे होंगे जहां दो-दो हवाई अड्डे होंगे।" मंत्री ने यह भी कहा कि वे कोल्हापुर, पुणे और नवी मुंबई के हवाई अड्डों का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें