फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda: 'भाषा की मर्यादा भूली कांग्रेस', भाजपा अध्यक्ष बोले- ओबीसी समुदाय उन्हें सबक सिखाएगा

Fri, 31 Mar 2023 09:20 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

JP Nadda on Congress: सत्तारूढ़ पार्टी के प्रमुख ने कांग्रेस पर पीएम मोदी पर हमला करते हुए शब्दों की गरिमा भूलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "आज वे शब्दों की गरिमा भी भूल गए। वे क्या बोल रहे हैं उन्हें उन शब्दों की भी परवाह नहीं है। वे कह रहे हैं कि मोदी तेरी कबर खुदेगी। एक राष्ट्रीय पार्टी की ऐसी भाषा है।"
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रति अपमानजनक रवैये और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को ओबीसी समुदाय कभी माफ नहीं करेगा और उन्हें सबक सिखाएगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये बातें शुक्रवार को कही। 

विज्ञापन


तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भाजपा की जिला इकाई के कार्यालयों का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावों में हार के बाद कांग्रेस हताश हो गई है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी 'मानसिक दिवालियापन' का सामना कर रही है।

सत्तारूढ़ पार्टी के प्रमुख ने कांग्रेस पर पीएम मोदी पर हमला करते हुए शब्दों की गरिमा भूलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "आज वे शब्दों की गरिमा भी भूल गए। वे क्या बोल रहे हैं उन्हें उन शब्दों की भी परवाह नहीं है। वे कह रहे हैं कि मोदी तेरी कबर खुदेगी। एक राष्ट्रीय पार्टी की ऐसी भाषा है।"
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया, ''वे ऐसे समय में मोदी तेरी कबर खुदगी कहते हैं जब पूर्वोत्तर से लेकर कच्छ तक, जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक लोग कह रहे हैं कि मोदी आपका कमल खिलेगा।" ओबीसी के लिए राहुल गांधी के कथित 'अपमान' की निंदा करते हुए नड्डा ने कहा कि समुदाय ने देश के विकास और समाज की खातिर अपना सब कुछ दे दिया।

उन्होंने कहा, 'राहुल जी घमंड से दबे हुए हैं। राहुल कहते हैं मैं माफी नहीं मांगूंगा। समाज के प्रति, विशेष रूप से पिछड़ों और अति पिछड़ों के प्रति, ओबीसी के प्रति उनका दृष्टिकोण क्या है? एक समुदाय के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना, यह कितना गलत है... यह किस तरह की पार्टी है और किस तरह का नेता है।'

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, जब अदालत ने गांधी को माफी मांगने के लिए कहा तो वे तैयार नहीं थे, फिर जब अदालत ने उन्हें सजा सुना दी तो वे कहने लगे कि उनके साथ अन्याय किया गया। सजा सुनाते समय उनके साथ अन्याय किया था। उन्होंने कहा, ''देश के लोग देख रहे हैं और जानते हैं कि मोदी के नेतृत्व में देश का विकास कैसे हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें