फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shocking: महिला इंजीनियर को दिया जॉब ऑफर, मिला ऐसा जवाब कि आज तक भूल नहीं पाए वॉलनट के सीईओ

Thu, 27 Apr 2023 07:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वॉलनट सीईओ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसी चीजें दिख जाती हैं जिसे हम   लंबे समय तक याद रखते हैं। ऐसा ही एक वाकया वॉलनट के सीईओ रोशन पटेल ने साझा किया है। उन्होने कहा है कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने उन्हें ऐसा जवाब दिया जिससे वे हैरत में पर गए और आज तक नहीं भूले हैं। पटेल को 2021 में अपने स्टार्ट-अप के लिए प्री-सीड फंडिंग मिली थी और वह अपनी कंपनी के लिए एक लोगों को नियुक्त करना चाहते थे। उन्होंने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शॉर्टलिस्ट किया और उनसे पूछा कि क्या वे उनके लिए काम करना चाहेंगी। 

रोशन पटेल ने कहा कि मैं दो साल बाद भी महिला का जवाब नहीं भूला

पटेल ने कहा, "मैंने उस इंजीनियर से पूछा मैं एक स्टार्टअप चलाता हूं जो किफायती स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाता है। हमने अभी प्री-सीड राउंड तैयार किया है और प्रतिभाशाली इंजीनियरों को नियुक्त करने की कोशिश कर रहा हूं, क्या आप इसमें दिलचस्पी लेंगी।?" पटेल ने बुधवार को ट्विटर पर उस बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि इस सवाल का उन्हें बिल्कुल सीधा जवाब मिला। महिला इंजीनियर ने जवाब देते हुए कहा कि मेरी सैलरी आपने पूरे प्री सिड राउंड जितना निवेश हासिल किया है उससे अधिक है। रोशन पटेल ने ट्वीट में लिखा कि मैं दो साल बाद यानी आज भी उस बारे में सोच रहा हूं। पटेल ने यह ट्वीट 26 अप्रैल 2023 को किया।

विज्ञापन

पटेल के ट्वीट को 30 लाख से ज्यादा व्यूज और 24000 से ज्यादा लाइक्स मिले

पटेल के इस ट्वीट को 30 लाख से ज्यादा व्यूज और 24000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर की प्रतिक्रिया से ट्विटर उपयोगकर्ता आश्चर्यचकित दिखे। जहां कुछ ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने इंजीनियर की खिंचाई की तो कुछ उपयोगकर्ताओं ने इंजीनियर का बचाव किया।वॉलनट न्यूयॉर्क में स्थित स्टार्टअप है और क्रंचबेस के अनुसार, इसने अप्रैल 2021 में फंडिंग के तौर पर 3.6 मिलियन डॉलर जुटाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें