फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूचुअल फंड : निवेशकों के लिए नए अवसर; ऐसे बनाएं निवेश की रणनीति

Mon, 18 Aug 2025 04:40 AM IST
शिव शुक्ला जितेंद्र सोलंकी

सार

प्रधानमंत्री मोदी की स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणाओं और साढ़े 18 साल बाद भारत की रेटिंग बढ़ने से बाजार को नई गति मिलने की उम्मीद है। टेक, डिफेंस, इन्फ्रा और एनर्जी सेक्टर निवेशकों के लिए अवसर खोलेंगे। ऐसे में म्यूचुअल फंड में सही इक्विटी कैटेगरी चुनकर संतुलित पोर्टफोलियो बनाना सबसे अहम रणनीति है।
 
विज्ञापन
निवेश - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणाओं से देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने वाली है। ऊर्जा और रक्षा उत्पादन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने, साल के अंत तक मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप का निर्माण और सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करने से कई सेक्टरों को बड़े स्तर पर फायदा होगा। दिवाली से पहले जीएसटी में कटौती की तैयारी सबसे बड़ी घोषणा है। अगर जरूरी उत्पादों पर जीएसटी में कटौती होती है, यह तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक की बीच अर्थव्यवस्था के लिए उत्प्रेरक का काम करेगी। साथ ही, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने 18 साल बाद भारत की रेटिंग बढ़ाई है।

विज्ञापन


पीएम मोदी की इन बड़ी घोषणाओं से देश में उपभोक्ता मांग बढ़ेगी। टेक्नोलॉजी एवं डिफेंस सेक्टर में अवसरों के नए द्वार खुलेंगे और विदेशी पूंजी प्रवाह को बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में निवेशकों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है कि वे अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करें और सही जगह निवेश करें। म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए सबसे बड़ा सवाल है...बाजार के मौजूदा माहौल में निवेश की सही रणनीति कैसे बनाएं और किस सेक्टर में निवेश करें, ताकि बेहतर रिटर्न मिल सके?

ऐसे बनाएं निवेश की रणनीति
पुराने निवेशक

  •  पोर्टफोलियो रिव्यू करें : देखें किआपके पास किन-किन सेक्टर और इक्विटी कैटेगरी का एक्सपोजर है।
  •  सेक्टर बैलेंस बनाएं : कंज्यूमर और लार्जकैप जैसी स्थिर कैटेगरी के साथ थीमैटिक (डिफेंस, एनर्जी) को सीमित अनुपात में रखें।
  •  जोखिम संतुलन : हाई-रिस्क सेक्टर को सीमित रखें और हाइब्रिड/डेट फंड्स से सुरक्षा का कवच जोड़ें।

विज्ञापन

नए निवेशक

  •  एसआईपी से करें शुरुआत : लार्जकैप और डायवर्सिफाइड इक्विटी कैटेगरी में छोटे निवेश से शुरुआत सही होगी।
  •  थीमैटिक फंड्स में धीरे-धीरे कदम रखें : डिफेंस, कंज्यूमर या एनर्जी कैटेगरी में आंशिक निवेश करें।
  •  डाइवर्सिफिकेशन जरूरी : सिर्फ इक्विटी ही नहीं, डेट और हाइब्रिड कैटेगरी में भी निवेश करें ताकि अस्थिरता कम हो।


 टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर का भविष्य
सरकार ने साल के अंत तक मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है। यह टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री के लिए बड़ा कदम होगा। आईटी सेवाओं की वैशि्वक मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में लार्जकैप और टेक्नोलॉजी ओरिएंटेड इक्विटी कैटेगरी लंबी अवधि में स्थिर और मजबूत रिटर्न दे सकती है। ग्रोथ की संभावना अधिक है क्योंकि टेक्नोलॉजी सेक्टर अर्थव्यवस्था को अगले दशक तक गति देने वाला इंजन बनने की ओर बढ़ रहा है।

 रक्षा क्षेत्र में सुनहरे अवसर की संभावना
प्रधानमंत्री ने स्वदेशी लड़ाकू इंजन और सुरक्षा कवच जैसी घोषणाएं की हैं। इससे रक्षा उत्पादन कंपनियों की संभावनाएं बढ़ेंगी। पिछले कुछ वर्षों में डिफेंस सेक्टर से जुड़े शेयरों ने असाधारण रिटर्न दिया है। ऐसे में थीमैटिक इक्विटी कैटेगरी में डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर पर आधारित फंड्स निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर बन सकते हैं। हालांकि, यह सेगमेंट हाई रिस्क भी लाता है। इसलिए इस कैटेगरी में निवेश का 10 फीसदी तक ही हिस्सा रखें।

 ऊर्जा और इन्फ्रास्ट्रक्चर का नया युग
भारत ने 2047 तक परमाणु ऊर्जा क्षमता 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। ऊर्जा आत्मनिर्भरता और इन्फ्रा विकास पर भी जोर दिया गया है। इसका लाभ ऊर्जा और इन्फ्रा कंपनियों को मिलेगा। ऐसे में निवेशकों के लिए इन्फ्रा और एनर्जी केंद्रित इक्विटी कैटेगरी लंबी अवधि में बेहतर अवसर दे सकती है। कुछ साल में इस सेगमेंट ने औसतन दो अंकों में रिटर्न दिए हैं और आने वाले वर्षों में भी मजबूत संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें