फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Production: सरसों का उत्पादन बढ़कर 119.4 लाख टन होने का अनुमान, राजस्थान सबसे आगे; दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश

Tue, 31 Mar 2026 05:29 AM IST
Shubham Kumar अमर उजाला नेटवर्क

सार

सरसों की अधिक फसल घरेलू खाद्य तेल की उपलब्धता बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने में मदद करेगी। देश में सरसों का उत्पादन वर्षों से लगातार बढ़ रहा है, जो 2019-20 में लगभग 86 लाख टन था और 2025-26 में करीब 120 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में राई-सरसों का उत्पादन 2025-26 के रबी सत्र में बढ़कर 119.4 लाख टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 115.2 लाख टन से अधिक है। यह जानकारी उद्योग संगठन सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने सोमवार को दी। एसईए के अध्यक्ष संजीव अस्थाना ने कहा, इस अनुमान के लिए आंकड़े सरसों उत्पादक जिलों में जमीनों के सर्वेक्षण, फसल कटाई और रिमोट सेंसिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल करके इकठ्ठा किए गए।

विज्ञापन


सरसों की अधिक फसल घरेलू खाद्य तेल की उपलब्धता बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने में मदद करेगी। देश में सरसों का उत्पादन वर्षों से लगातार बढ़ रहा है, जो 2019-20 में लगभग 86 लाख टन था और 2025-26 में करीब 120 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है।

राई-सरसों का कुल क्षेत्रफल बढ़ा
अनुमान के अनुसार, राई-सरसों का कुल क्षेत्रफल 2024-25 के 92.15 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 93.91 लाख हेक्टेयर हो गया है। औसत उत्पादकता भी बेहतर मौसम और उन्नत कृषि पद्धतियों के चलते 1,250 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से बढ़कर 1,271 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में घटेगा उत्पादन
राज्य स्तर पर राजस्थान देश में सरसों के उत्पादन में सबसे आगे बना हुआ है, जहां उत्पादन का अनुमान 53.9 लाख टन है। उत्तर प्रदेश में उत्पादन में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कि 18.1 लाख टन तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश का उत्पादन थोड़ा कम होकर 13.9 लाख टन और हरियाणा का उत्पादन 12.7 लाख टन तक पहुंच गया। एसईए, मुंबई के कार्यकारी निदेशक डॉ. बीवी मेहता ने कहा कि ये अनुमान अस्थायी हैं और आगे के फील्ड सर्वे और अद्यतन आंकड़ों के आधार पर संशोधित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें