फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SVB Crisis: एसवीबी की तालाबंदी पर बोले ट्विटर सीईओ एलन मस्क- बैंक के अधिग्रहण के लिए मेरे विकल्प खुले

Sat, 11 Mar 2023 08:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मस्क ने कैलिफोर्निया के बैंकिंग नियामक की ओर से एसवीबी बैंक को बंद करने के फैसले के बाद ट्वीट कर कहा है कि उनके विकल्प खुले हुए हैं। बता दें कि एसवीबी बैंक की निवेशकों को जोड़कर कर रखने की दो दिनों की तमाम कोशिशें उस वक्त नाकाफी साबित हुई जब बैंक के शेयरों में बिकवाली के कारण 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई और उसे बद करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
Twitter CEO Elon Musk - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विटर सीईओ एलन मस्क ने कहा कि उन्होंने दिवालिया हुए सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदने के लिए अपने विकल्प खुले रखे हैं। वे इसे एक डिजिटल बैंक बनाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


मस्क ने यह ट्वीट कैलिफोर्निया के बैंकिंग नियामक की ओर से एसवीबी बैंक को बंद करने के फैसले के बाद किया। बता दें कि एसवीबी बैंक की निवेशकों को जोड़कर कर रखने की दो दिनों की तमाम कोशिशें उस वक्त नाकाफी साबित हुई जब बैंक के शेयरों में बिकवाली के कारण 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

इसके बाद शेयरों की खरीद बिक्री को रोक दिया गया और बैंकिंग नियामक ने इसके तालाबंदी की घोषणा कर दी। बैंक के नकदी संकट से जूझने की खबरों के बीच इसके निवेशक लगातार अपना पैसा बाहर निकाल रहे थे। शुक्रवार को रेजर के सीईओ और सहसंस्थापक मिन लियांग टैन ने ट्विट कर कहा था कि ट्विटर को एसवीबी को खरीदकर इसे डिजिटल बैंक बनाना चाहिए। उसका जवाब देते हुए मस्क ने कहा मै इस विचार से सहमत हूं और मेरे विकल्प खुले हुए हैं। 
विज्ञापन


10 मार्च को अमेरिकी नियामकों ने बैंक को बंद कर दिया और उसकी संपत्ति जब्त कर ली गई। सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका में सबसे प्रमुख उधारदाताओं में से एक है। यह बैंक स्टार्टअप के वित्तपोषण में माहिर है और 2022 के अंत में संपत्ति के हिसाब से अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक बन गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें