फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid Against Lalu Family: ED का दावा- लालू परिवार के ठिकानों से 600 करोड़ रुपये की संपत्ति के सबूत मिले

Sat, 11 Mar 2023 08:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ED: प्रवर्तन निदेशालय पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार और उनके सहयोगियों के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन मामले से संबंधित मनी लाउंड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि लालू प्रसाद व उनके परिवार के विभिन्न परिसरों में छापेमारी के दौरान एक करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई है। ईडी ने यह भी बताया कि छापेमारी के दौरान 600 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित की गई संपत्ति (Proceeds of Crime) का पता चला है। बता दें कि ईडी पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार और उनके सहयोगियों के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली में लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की थी।

विज्ञापन



क्या है अपराध से अर्जित आय (Proceeds of Crime)
मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत अपराध से अर्जित आय यानी Proceeds of Crime का तात्पर्य किसी व्यक्ति की ओर से संज्ञेय आपराधिक गतिविधि में संलिप्त होकर अर्जित की गई संपत्ति से है।

ये भी पढ़ें: Land for jobs scam: प्लॉट-जमीन लेकर रेलवे में नौकरी दी, जानें लालू और उनके परिवार पर लगे आरोपों की कहानी

ईडी ने लालू और परिजनों के 24 परिसरों पर की छापेमारी

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में लालू प्रसाद यादव की तीन बेटियों और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं के ठिकानों समेत 24 परिसरों पर छापा मारा है। ईडी ने लालू के समधी सपा नेता जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर भी छापे की कार्रवाई की है। 

ईडी के अनुसार छापे में एक करोड़ बेहिसाब नकद, 1,900 अमेरिकी डॉलर, 540 ग्राम सोना और 1.5 किलो सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं। राजद नेता मनोज झा ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ छापे बिहार में पिछले साल अगस्त में सरकार बदलने की प्रतिक्रिया हैं।

ये भी पढ़ें: ED-CBI की कार्रवाई: अनुराग ठाकुर बोले- लालू का एक ही नारा 'तुम मुझे प्लॉट दो मैं तुम्हें नौकरी दूंगा'

वर्ष 2004 से 2009 के बीच लालू के रेल मंत्री रहने के दौरान हुई थी गड़बड़ी
यह मामला, लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते उनके परिवार को तोहफे में भूखंड मिलने या इसे काफी कम कीमत पर उन्हें बेचने के बदले रेलवे में नौकरी दिए जाने से अधिकारियों ने बताया, यह कार्रवाई पटना, फुलवारीशरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची व मुंबई में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद की बेटियों रागिनी यादव, चंद्रा यादव, हेमा यादव और राजद के पूर्व विधायक अबू दोजाना से जुड़े परिसरों पर की गई। लालू के छोटे बेटे व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दक्षिण दिल्ली स्थित एक घर पर भी छापा मारा गया। ईडी ने लालू के समधी जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर भी कार्रवाई की गई।



तेजस्वी ने 4 मंजिला बंगला चार लाख में खरीदा: ईडी
ईडी ने कहा, दक्षिण दिल्ली में डी-1088, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित संपत्ति ए बी एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. के नाम से पंजीकृत एक चार मंजिला बंगला है। इसका स्वामित्व और नियंत्रण तेजस्वी व परिवार के पास है। इसे 4 लाख रुपये में अधिग्रहित किया गया था। हालांकि, वर्तमान बाजार मूल्य करीब 150 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


एबी एक्सपोर्ट्स के दफ्तर को आवास जैसा इस्तेमाल कर रहे तेजस्वी 
नौकरी के बदले जमीन घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक िबहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एबी एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. व एके इंफोसिस्टम प्रा. लि. के कार्यालय के तौर पर पंजीकृत संपत्ति का बतौर आवासीय परिसर इस्तेमाल कर रहे हैं। तलाशी के दौरान तेजस्वी इस घर में रह रहे थे। एजेंसी ने कहा कि ग्रुप डी के गरीब आवेदकों से महज 7.5 लाख रुपये में अधिग्रहीत भूखंडों को लालू परिवार ने 3.5 करोड़ रुपये में बेचा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें