फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palm oil: 27 माह में सबसे कम रह सकता है पाम तेल आयात, भारत पेट्रोलियम को 168 प्रतिशत अधिक लाभ

Wed, 24 May 2023 06:05 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत ने नवंबर से अब तक 6 महीने में औसत 8.18 लाख टन मासिक पाम तेल आयात किया है। अप्रैल में, भारतीय खरीदारों ने कई वर्षों में पहली बार बड़ी मात्रा में पाम तेल की खरीद को रद्द करने का विकल्प चुना था।
विज्ञापन
पाम तेल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पाम तेल का आयात इस महीने गिरकर 27 माह के निचले स्तर पर आ  सकता है। आयातकों ने इस बार पाम तेल के कार्गो को रद्द कर सोया तेल और सूरजमुखी तेल का आयात किया है।
विज्ञापन


डीलरों के मुताबिक, भारत ने नवंबर से अब तक 6 महीने में औसत 8.18 लाख टन मासिक पाम तेल आयात किया है। अप्रैल में, भारतीय खरीदारों ने कई वर्षों में पहली बार बड़ी मात्रा में पाम तेल की खरीद को रद्द करने का विकल्प चुना था।

गेहूं के निर्यात पर अभी जारी रहेगा प्रतिबंध
नई दिल्ली। सरकार ने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की संभावना से इनकार कर दिया। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा, राजनयिक माध्यमों के जरिये खाद्यान्न की खेपों पर मामला-दर-मामला आधार पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


भारत पेट्रोलियम को 168% अधिक लाभ
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 168 फीसदी बढ़कर 6,780 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 2,559 करोड़ था। आय बढ़कर 1.33 लाख करोड़ पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें