फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Ambani: 'सौर ऊर्जा अब चार घंटे का ईंधन नहीं; हम दुनिया को देंगे सस्ती-स्वच्छ ऊर्जा', बोले मुकेश अंबानी

Sat, 20 Dec 2025 08:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी ने बताया नए भारत का भविष्य। उन्होंने कहा कि हम दुनिया को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा का रास्ता दिखाएंगे। वे क्या-क्या बोले जानिए।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने भारत के ऊर्जा भविष्य और 'न्यू इंडिया' की बदलती तस्वीर पर बड़ा बयान दिया है। मुंबई में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने देश में ग्रीन एनर्जी की संभावनाओं और युवाओं की आकांक्षाओं पर खुलकर बात की।

विज्ञापन


ऊर्जा क्षेत्र में क्रांति की तैयारी मुकेश अंबानी ने संकेत दिया कि भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दहलीज पर खड़ा है। सौर ऊर्जा को लेकर पारंपरिक सोच को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा, "...हम स्थानीय ऊर्जा समस्याओं को सुलझाने के बेहद करीब हैं। सौर ऊर्जा का उपयोग अब केवल चार घंटे के ईंधन के रूप में नहीं किया जाएगा। हम सौर ऊर्जा का उपयोग उन समस्याओं को हल करने के लिए कर सकते हैं जिनसे भारत लंबे समय से जूझ रहा है।"

भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए आरआईएल चेयरमैन ने कहा कि रिलायंस न केवल भारत, बल्कि दुनिया के अधिकांश हिस्सों के लिए एक मिसाल पेश करेगा। उन्होंने कहा, "हम रास्ता दिखाएंगे कि कैसे ग्रीन और क्लीन एनर्जी को प्रचुर मात्रा में और किफायती दरों पर उपलब्ध कराया जा सकता है।"
विज्ञापन


मुकेश अंबानी ने अपने पिता और रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी को याद करते हुए कंपनी के मूल उद्देश्य के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, "मेरे पिता, धीरूभाई ने रिलायंस की स्थापना इसी एकमात्र उद्देश्य के साथ की थी कि हमें भारत के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। भारत और भारतीयों को आगे बढ़ना ही होगा। यही रिलायंस का उद्देश्य था।"

आज के भारत की बदलती तस्वीर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम एक 'नए भारत' में हैं। अंबानी ने देश की युवा शक्ति पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह नया भारत सपने देखने वाले युवाओं भरा हुआ है। आज लाखों सपने भारत में ही हकीकत बन रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें