फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Ambani: अपने समधियों से कहीं ज्यादा अमीर हैं रिलायंस मुखिया, जानें उनके समधी कितनी संपत्ति के मालिक?

Sat, 31 Dec 2022 11:02 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mukesh Ambani Relatives Net Worth: मुकेश अंबानी की ही तरह उनकी बड़ी बहू श्लोका और दामाद आनंद पीरामल भी देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों में शामिल है। मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी देश के बड़े बिजनेस घराने से ताल्लुक रखती हैं। 
विज्ञापन
मुकेश अंबानी, राधिका मर्चेंट, नीता अंबानी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया अपने दूसरे बेटे अनंत अंबानी की शादी की तैयारियों में जुटे हैं। अभी कल ही अनंत अंबानी और उनकी बचपन की मित्र राधिका मर्चेंट का रोका कार्यक्रम संपन्न हुआ है। इस कार्यक्रम के लिए पूरा अंबानी परिवार जुटा। इससे पहले अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आकाश अंबानी की शादी हो चुकी है। जहां ईशा अंबानी का विवाह आनंद पिरामल के साथ हुआ है वहीं आकाश अंबानी की पत्नी का नाम है श्लोका मेहता। मुकेश अंबानी की ही तरह उनकी बड़ी बहू श्लोका और दामाद आनंद पीरामल भी देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों में शामिल है। मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी देश के बड़े बिजनेस घराने से ताल्लुक रखती हैं।आइए जानें मुकेश अंबानी के तीनों समधी कौन-कौन हैं, वे किस कारोबार से जुड़े हैं और उनकी नेट वर्थ कितनी है?

विज्ञापन

बिल गेट्स के साथ अजय पीरामल। - फोटो : अमर उजाला

# ईशा के ससुर हैं अजय पीरामल 

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी देश के प्रमुख व्यावसायिक घराने पीरामल परिवार की बहू हैं। उनकी शादी 12 दिसंबर 2018 को अजय पीरामल के पुत्र आनंद पीरामल के साथ हुई। अजय पीरामल के नेतृत्व वाला पीरामल ग्रुप फार्मा और हेल्थकेयर के कारोबार का बड़ा नाम है। पीरामल ग्रुप की शाखाएं देश के 30 देशों में फैली हुईं हैं। अजय की पत्नी स्वाति पीरामल भी एक जाना-माना नाम हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय पीरामल की नेटवर्थ करीब 3 अरब डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 24,825 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स के अनुसार 67 साल के अजय पीरामल संपत्ति के मामले में देश में 62वें नंबर पर हैं। 

आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता के पिता रसेल मेहता मध्य में।

# बड़ी बहू श्लोका के पिता हैं रसेल अरुणभाई मेहता 

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च 2019 को देश के बड़े हीरा कारोबारी रसेल अरुणभाई मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ हुई है। उनका कारोबार भी दुनिया के कई देशों में फैला है। उनकी पत्नी का नाम है मोना मेहता। रसेल मेहता रोजी ब्लू नाम की कंपनी के प्रबंध निदेशक है। इस कंपनी का नाम दुनिया की अग्रणी डायमंड कंपनियों में शामिल है। इस कंपनी के भारत के 26 शेयरों में करीब 36 से ज्यादा स्टोर्स हैं। उनकी कंपनीकी नेटवर्थ करीब 3,000 करोड़ रुपये है।

वीरेन मर्चेंट अपनी बेटी राधिका व होने वाले दामाद अनंत के साथ। - फोटो : Social Media

# राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन भी हैं अरबपति

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की छोटी बहू बनने जा रहीं राधिका मर्चेंट भी एक अरबपति कारोबारी की बेटी हैं। उनके पिता वीरेन मर्चेंट हेल्थकेयर के कारोबार से जुड़ी कंपनी एनकोर के सीईओ हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 755 करोड़ रुपये है। उनकी बेटी राधिका मर्चेंट जो प्रशिक्षित नृत्यांगना हैं, उनकी शादी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ होने वाली है। दोनों का रोका हो गया है। राधिका भी अपने पिता के काम में सहयोग करती हैं। 

विज्ञापन

mukesh ambani with family - फोटो : amar ujala

# अपने समधियों से कहीं ज्यादा अमीर हैं मुकेश अंबानी 

ऐसे तो मुकेश अंबानी के सभी समधी अरबपति हैं पर खुद उनकी संपत्ति अपने समधियों की तुलना में कहीं ज्यादा है। फोर्ब्स के अनुसार मुकेश 90.10 अरब डाॅलर की नेट वर्थ के साथ एशिया के दूसरे और दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 17 लाख करोड़ रुपये है।  यह कंपनी पेट्रोलियम पदार्थों, टेलीकॉम व रिटेल के अलावे कई क्षेत्रों में कारोबार करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें