गोदरेज समूह की स्मिता हैं सबसे अमीर महिला
सूची के मुताबिक, गोदरेज समूह की तीसरी पीढ़ी की स्मिता कृष्णा महिला अरबपतियों की सूची में सबसे ऊपर हैं। स्मिता की नेटवर्थ 6.1 अरब डॉलर है, जबकि बॉयोकॉन समूह की किरण मजूमदार (3.5 अरब डॉलर नेटवर्थ) को अपनी कमाई से सबसे अमीर महिला उद्योगपति माना गया है।
मुकेश की चमक में अनिल की डूबती कहानी
एकतरफ रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों में आ गए हैं, तो दूसरी तरफ उनके छोटे भाई अनिल अंबानी अपनी 65 प्रतिशत से अधिक संपत्ति गंवा चुके हैं। हुरुन रिपोर्ट में कहा गया है कि पारिवारिक संपत्ति में बंटवारे के बाद दोनों भाइयों ने बराबरी पर शुरुआत की थी। मुकेश अंबानी पिछले सात वर्षों में अपनी संपत्ति में 30 अरब डॉलर जोड़ चुके हैं, जबकि अनिल ने इसी दौरान 5 अरब डॉलर गंवा दिए। सात साल पहले अनिल के पास 7 अरब डॉलर की संपत्ति थी, जो अब महज 1.9 अरब डॉलर ही बची है।