फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी का कद बढ़ा: फिर टॉप-10 अरबपतियों की सूची में हुए शामिल, गौतम अडानी से महज तीन पायदान नीचे

Thu, 21 Apr 2022 02:02 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 रिलायंस के शेयरों में बीते पांच सत्रों से तेजी के चलते मुकेश अंबानी को बड़ा फायदा हुआ है और वह एक बार फिर से दुनिया के शीर्ष दस अरबपतियों की सूची में वापस आ गए हैं। 105.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अंबानी सूची में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब तक वह 11वें पायदान पर थे। 
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव बढ़ने के कारण मुकेश अंबानी एक बार फिर से टॉप-10 की सूची में पहुंच गए हैं। बीते कुछ समय से रिलायंस के चेयरमैन 11वें पायदान पर थे, लेकिन अब उनकी नेटवर्थ 105.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई और वह उछलकर सीधे नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन

 

गौतम अडानी छठे स्थान पर बरकरार

गौतम अडानी - फोटो : सोशल मीडिया
65 वर्षीय भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के अलावा शीर्ष दस अरबबपतियों में अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी छठे पायदार पर अपनी दावेदारी बरकरार रखे हुए हैं। 5.4 अरब डॉलर के इजाफे के साथ मुकेश अंबानी ने नौवें नंबर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। यानी गौतम अडानी से वह मजह तीन पायदान नीचे हैं। गौतम अडानी की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 2.7 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 122.3 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। 

रिलायंस का शेयर नए उच्च स्तर पर

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड। - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी की संपत्ति में जोरदार इजाफे की प्रमुख वजह रिलायंस के शेयरों की कीमत में तेज बढ़ोतरी होना है। गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बीते पांच सत्रों में सात फीसदी से ज्यादा उछलकर नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। गुरुवार के शुरुआती सौदों में रिलायंस का शेयर भाव दो फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 2,775 रुपये पर पहुंच गया। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण भी बढ़ते हुए 18.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। 

एलन मस्क-जेफ बेजोस की संपत्ति घटी

दुनिया के शीर्ष दस अरबपति। - फोटो : अमर उजाला
इस बीच बात करें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की, तो उनकी संपत्ति में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने तक मस्क की नेटवर्थ में 12.1 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनकी संपत्ति कम होकर 262.9 अरब डॉलर पर आ गई। इसके अलावा दूसरे सबसे अमीर अमेजन के जेफ बेजोस को भी नुकसान उठाना पड़ा है। बेजोर की नेटवर्थ 4.1 अरब डॉलर कम होकर 179.8 अरब डॉलर रह गई है। 
विज्ञापन

बर्नार्ड और गेट्स की संपत्ति बढ़ी

बर्नार्ड अरनॉल्ट-बिल गेट्स - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की ताजा सूची में बर्नार्ड अरनॉल्ट 169.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे स्थान पर है, उनकी संपत्ति में 3.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स चौथे स्थान पर अपनी उपस्थिति बनाए हुए है। गेट्स की नेटवर्थ 326 मिलियन डॉलर की बढ़त के साथ 133.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। पांचवे स्थान की बात करें तो वॉरेन बफे 125.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस पायदान पर मौजूद हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें