फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME For Bharat Awards: क्वालिटी और सस्टेनेबिलिटी क्षेत्र में कर रहे हैं अच्छा काम तो ऐसे करें नि:शुल्क आवेदन

Sat, 27 Sep 2025 04:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MSME For Bharat Awards: 9 अक्तूबर को भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की मौजूदगी में देशभर के एमएसएमई को पुरस्कार मिलेगा। अगर आप भी गुणवत्ता और स्थिरता पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अभी करें। आवेदन नि:शुल्क है।
विज्ञापन
एमएसएमई फॉर भारत - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की अर्थव्यवस्था बदलाव के दौर में है। इस सन्दर्भ में 'गुणवत्ता और स्थिरता पुरस्कार 2025' उन संगठनों, उद्यमियों और कंपनियों को मान्यता देता है, जो उत्तरदायित्वपूर्ण वृद्धि और संचालन उत्कृष्टता की दिशा में कार्य कर रहे हैं। यह पुरस्कार न केवल पहचान का प्रतीक हैं, बल्कि एक पहल हैं उन उद्योग के लोगों को सम्मानित करने की, जो उच्च मानदंड स्थापित करने और एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वैसे भी एमएसएमई पुरस्कार की सभी श्रेणियां भारतीय उद्यमिता की विविधता और गतिशीलता को दर्शाती हैं। अब गुणवत्ता और स्थिरता पुरस्कार की बात करें तो इसमें गुणवत्ता, उत्पाद और प्रक्रिया की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिये। स्थिरता, हरित प्रौद्योगिकी, संसाधन दक्षता और पर्यावरण प्रबंधन में नवाचार व नई तकनीक और मॉडलों द्वारा उत्कृष्ट समाधान के लिए है।  

ये लोग कर सकते हैं नि:शुल्क आवेदन 

एमएसएमईज, कॉरपोरेट घराने, सामाजिक संस्थाएं, शैक्षिक संस्थान व एनजीओ।  

चयन प्रक्रिया

अमर उजाला को सभी 15 श्रेणियों में प्राप्त हुए आवेदनों का मूर सिंघी नामक अंतराष्ट्रीय संस्था मूल्यांकन करेगी। चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और स्वंतत्रता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मूर सिंघी संस्था द्वारा चुने के गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज कैटेगरी के लोगों को ही 9 अक्टूबर को भारत मंडपम में सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


  

आवेदन प्रक्रिया

Quality and Sustainability Awards 2025 के लिए आवेदन जारी हैं। आप अभी www.msmeforbharat.com लिंक पर जाकर अवार्ड नॉमिनेशन कॉलम में जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया बेहद सरल है। केवल आपके और कंपनी के बारे में मामूली जानकारी देकर आप आवेदन कर सकते हैं। तो आइये आप भी इस बदलाव का हिस्सा बनिये। अपनी उत्कृष्ठता को प्रमाणित करने के लिए अभी आवेदन करिये। आप दिये गए QR code को स्कैन करके भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें