फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय मांग के लिए पर्याप्त स्टॉक, दिल्ली-NCR में स्थिर हैं फल-सब्जियों की कीमतें: मदर डेयरी

Fri, 01 May 2020 02:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मदर डेयरी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सब्जियों तथा फलों की कीमतें स्थिर हैं और स्थानीय मांग पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में दूध की एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता कंपनी है, जहां प्रतिदिन करीब 30 लाख लीटर से अधिक की मांग है।

विज्ञापन


250 टन ताजे फल व सब्जियों की आपूर्ति
कंपनी ने कहा कि उसने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के बाजार में 300 से अधिक खुदरा स्टोर सफल को लगभग 250 टन ताजे फल और सब्जियों की आपूर्ति की। सफल के व्यवसाय प्रमुख प्रदीप्त साहू ने कहा कि, 'हम दिल्ली-एनसीआर में प्रति दिन लगभग 250-260 टन फलों और सब्जियों की आपूर्ति कर रहे हैं। हम थोक मात्रा में सीधे किसानों से इनकी खरीद करते हैं, जबकि स्थानीय थोक मंडियों से थोड़ी मात्रा में खरीद करते हैं।' 

लगभग स्थिर हैं दरें 
कीमतों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दैनिक आधार पर मामूली उतार-चढ़ाव के साथ दरें लगभग स्थिर हैं। उन्होंने कहा कि, 'हम प्याज, आलू और टमाटर 20-30 रुपये प्रति किलो के भाव से बेच रहे हैं।' सफल केंद्र पर आलू 30 रुपये प्रति किलो, प्याज 20 रुपये, टमाटर 26-28 रुपये प्रति किलो और खीरा 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है। 
विज्ञापन


यहां कद्दू की बिक्री 24 रुपये किलो, पत्ता गोभी 28 रुपये किलो, पालक 29 रुपये किलो, टिंडा 49 रुपये किलो और लौकी 49 रुपये किलो में बेची जा रही है। तरबूज लगभग 20 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें