फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटकाः मदर डेयरी, अमूल ने महंगा किया दूध, आज से चुकानी होगी इतनी कीमत

Sun, 15 Dec 2019 05:13 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मदर डेयरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में रविवार 15 दिसंबर से दूध महंगा हो जाएगा। मदर डेयरी और अमूल ने दूध की कीमतों में एक रुपये से लेकर के तीन रुपये बढ़ोतरी की घोषणा की है। एक लीटर और आधा लीटर के दूध पैकेट की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 

टोंड से लेकर के गाय का दूध हुआ महंगा

मदर डेयरी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह बढ़ोतरी दूध की सभी वैरायटी पर किया गया है। बूथ पर मिलने वाले टोकन मिल्क से लेकर के फुल क्रीम, टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध की कीमतों में यह इजाफा किया गया है। जहां आधा लीटर के पैकेट में एक रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है, वहीं एक लीटर पैकेट तीन रुपये तक महंगा मिलेगा। 

विज्ञापन


अन्य कंपनियां भी बढ़ा सकती हैं कीमत

मदर डेयरी के बाद सांची, नमस्ते इंडिया, पराग. गोवर्धन जैसी दूध बेचने वाली कंपनियां भी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि सरकार ने कंपनियों से प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए कहा था। दूध ज्यादातर प्लास्टिक के पैकेट में मिलता है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगने को कीमतों में बढ़ोतरी का बड़ा कारण माना जा रहा है। 
 

अमूल ने भी बढ़ा दी दो रुपये कीमत

मदर डेयरी के बाद अब देश में सबसे ज्यादा दूध बेचने वाली कंपनी अमूल ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कहा है कि वो 15 दिसंबर से प्रति लीटर दो रुपये बढ़ा रही है। यह बढ़ोतरी दिल्ली-एनसीआर के अलावा गुजरात, पश्चिम बंगाल, मुंबई और महाराष्ट्र में भी लागू होगी।  

Amul: We have decided to revise the milk prices by Rs 2 per

विज्ञापन

litre being sold in Ahmedabad and Saurashtra markets of Gujarat, Delhi NCR, West Bengal,Mumbai and Maharashtra. from 15th December 2019. pic.twitter.com/eCJxEV0v0i

— ANI (@ANI) December 14, 2019
 

इन वैरिएंट्स की कीमतों में होगी बढ़ोतरी

कंपनी ने कहा है कि अमूल गोल्ड (फुलक्रीम दूध) का आधा लीटर पैकेट अब 28 रुपये में मिलेगा। वहीं अमूल ताजा (टोंड मिल्क) 22 रुपये का मिलेगा। कंपनी ने अपने डबल टोंड मिल्क (अमूल शक्ति) की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह 25 रुपये में आधा लीटर मिलता रहेगा। 
 

Amul: In Ahmedabad the price of Amul Gold will be Rs. 28 per 500 ml, and Amul Taaza will be Rs. 22 per 500 ml. However, there will be no change in price of Amul Shakti which continues to be available at Rs. 25 per 500ml. https://t.co/8b4pQyHOBE

— ANI (@ANI) December 14, 2019

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें