भारत की राजधानी में अपराध के मामलों में वृद्धि और दुनिया के सबसे खराब वायु गुणवत्ता स्तरों की वजह से इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 (Global Liveability Index 2019) में दिल्ली का प्रदर्शन खराब रहा है। भारतीय शहरों का प्रदर्शन दुनियाभर के रहने लायक शहरों के ताजा अध्ययन में अच्छा नहीं रहा है।
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 (Global Liveability Index 2019) में मुंबई और दिल्ली की रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है। दिल्ली की रैंकिंग में छह स्थानों की गिरावट आई है, जिसके बाद यह 118 से 112 स्थान पर आ गया है। मुंबई दो स्थान नीचे आया है। पिछले साल 117 के स्थान पर रहने के बाद अब मुंबई 119 पर आ गया है।
| स्थान | दुनिया के सबसे अच्छे रहने लायक शहर | दुनिया के सबसे खराब रहने लायक शहर |
| 1. | वियना, ऑस्ट्रिया | डमाकस, सीरिया |
| 2. | मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया | लागौस, नाइजीरिया |
| 3. | सिडनी, ऑस्ट्रेलिया | ढाका, बांग्लादेश |
| 4. | ओसाका, जापान | त्रिपोली, लिबिया |
| 5. | कालगैरी, कनाडा | कराची, पाकिस्तान |
| 6. | वैनकुवर, कनाडा | पोर्ट मोरेस्बी, पापुआ न्यू गिनिया |
| 7. | टोरंटो, कनाडा | हरारे, जिम्बाव्बे |
| 8. | टोक्यो, जापान | डौला, कैमरून |
| 9. | कोपनगेन, डेनमार्क | अल्जायर्स, अल्जीरिया |
| 10 | एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया | कराकास, वेनेजुएला |