देश के शीर्ष सात शहरों में पिछले तीन सालों में मकानों के औसत मासिक किराये में 23 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
संपत्ति सलाहकार एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 से 2022 के बीच एक हजार वर्ग फुट वाले दो बीएचके फ्लैट के किराये सभी सात शहरों में बढ़े हैं। इसमें सबसे ज्यादा 23 फीसदी की बढ़त नोएडा सेक्टर 150 में हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 150 में 2019 में 1,000 वर्ग फुट के 2 बीएचके मकान का किराया 15,500 रुपये था। 2022 में यह बढ़कर 19,000 रुपये हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि ज्यादा कंपनियां अब कर्मचारियों को ऑफिस बुला रही हैं, इसलिए मकानों की मांग बढ़ रही है।
2 बीएचके का किराया
शहर 2019 2022
गुरुग्राम 25,000 28,500
द्वारका 19,500 22,000
मुंबई 45,000 51,000
कोलकाता 19,000 22,000
बंगलूरू 21,000 24,000
पुणे 17,500 21,000
चेन्नई 16,000 18,000
रिपोर्ट में कहा गया है कि मकानों का किराया इस साल भी बढ़ सकता है। कर्मचारी अब घर खरीदने के बजाय कुछ समय तक किराये पर ही रहने की सोच रहे हैं। हैदराबाद के हाईटेक शहर में तीन साल में किराया 7 फीसदी बढ़कर 24,700 रुपये मासिक हो गया है।