फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monetary Policy : आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक आज से, चौथी बार भी बढ़ सकती है रेपो दर

Wed, 28 Sep 2022 09:38 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा को लेकर होने वाली तीन दिनी बैठक आज से शुरू हो रही है। इसे लेकर ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्रीय बैंक एक बार फिर से 30 सितंबर को रेपो दर में 0.50 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। रिजर्व बैंक  तीन बार पहले ही रेपो दर बढ़ा चुका है।
विज्ञापन
आरबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा की तीन दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है। ऐसी उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक 30 सितंबर को रेपो दर में 0.50 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो रेपो दर 5.90 फीसदी पर चली जाएगी, जो अभी 5.40 फीसदी है। पिछले हफ्ते ही करीब एक दर्जन केंद्रीय बैंकों ने ब्याज दरों में इजाफा किया था। अमेरिका के बैंक ने 0.75 फीसदी की बढ़त की थी। 

विज्ञापन


दरअसल, महंगाई पर काबू पाने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को बढ़ाने की रणनीति अपनाए हैं। बावजूद इसके महंगाई की दरें उनके लक्ष्यों से ऊपर है। भारत में खुदरा महंगाई की दर सात फीसदी है जबकि आरबीआई का लक्ष्य 2 से 6 फीसदी है। मई से लेकर अब तक के तीन बार में इसने ब्याज दरों में 1.40 फीसदी का इजाफा किया है। 

जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए आरबीआई नीतिगत दरों में 0.50 फीसदी की वृद्धि भी कर सकता है। -मदन सबनवीस, मुख्य अर्थशास्त्री, बैंक ऑफ बड़ौदा
विज्ञापन


रेपो दर में 0.50 फीसदी की वृद्धि तय है। इसकी सर्वोच्च र 6.25 फीसदी तक जाएगी और अंतिम वृद्धि दिसंबर में 0.35 फीसदी होगी। -एसबीआई

...तो बढ़ जाएगी घर और कार की ईएमआई

होम लोन 50 लाख पर

ब्याज दर ईएमआई
8 फीसदी 41,822
8.5 फीसदी 43,391
बढ़ोतरी 1,569
(अवधि : 20 साल, रकम : रुपये में)

कार लोन 5 लाख पर

ब्याज दर ईएमआई
8.5 फीसदी 10,258
9 फीसदी 10,379
बढ़ोतरी 121
(अवधि : 5 साल, रकम : रुपये में)
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें