फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय: कुछ उद्योगों को तरल ऑक्सीजन आपूर्ति की मंजूरी, व्यापार संवर्धन विभाग का प्रस्ताव स्वीकृत

Tue, 01 Jun 2021 05:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उद्योगों को तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति के प्रस्ताव को गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इससे उद्योंगों को राहत मिलेगी। मंत्रालय ने चिकित्सा उद्देश्यों के लिए इसकी कम न हो, यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुछ उद्योगों को तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति की अनुमति दे दी है। इसे लेकर उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने प्रस्ताव भेजा था। विभाग के अनुरोध को गृह मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन




सरकारी सूत्रों ने बताया कि डीपीआईआईटी ने तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए एमएसएमई, रिफाइनरियों, स्टील, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों आदि जैसे कुछ उद्योगों को शामिल करने का अनुरोध किया था। इसे मंजूर करने के साथ ही गृह मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि अस्पताल और अन्य चिकित्सा उद्देश्यों के लिए तरल ऑक्सीजन की कमी न हो, इस बात का ध्यान रखा जाए।

इस बीच केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि हम उन उद्योगों-संयंत्रों को आपूर्ति के लिए दैनिक आधार पर लगभग 2000 टन ऑक्सीजन जारी करेंगे, जिन्हें भट्टियों, रिफाइनरियों, प्रसंस्करण संयंत्रों, सभी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, सभी एमएसएमई, निर्यात-उन्मुख इकाइयों और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के लिए इसकी आवश्यकता होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें