फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gas Prices Hike: महानगर गैस ने दिया जनता को महंगाई का झटका, सीएनजी और पीएनजी के दाम फिर बढ़ाए

Fri, 04 Nov 2022 09:18 PM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मजीएल ने दावा किया कि संशोधित स्तर पर भी सीएनजी महानगर में पेट्रोल की तुलना में लगभग 42 प्रतिशत सस्ता है, जबकि पीएनजी मौजूदा एलपीजी की तुलना में लगभग 8 प्रतिशत सस्ता है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर गैस ने शुक्रवार को बढ़ती लागत और गैस की कम आपूर्ति का हवाला देते हुए एक बार फिर आम जनता को महंगाई का झटका दिया। महानगर गैस ने ऑटो ईंधन और रसोई गैस की खुदरा कीमतों में एक और बढ़ोतरी की घोषणा की। सीएनजी की कीमत 3.50 रुपये प्रति किलो और पीएनजी की कीमत 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़ाई गई है। अक्टूबर के बाद से यह दूसरा संशोधन है जब केंद्र ने घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमत में  वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए 40 प्रतिशत तक की वृद्धि की।  

विज्ञापन


1 अप्रैल तक काफी कम थीं कीमतें 
1 अप्रैल को सीएनजी की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम और पाइप्ड रसोई गैस की कीमत 36 रुपये प्रति एससीएम थी। राज्य सरकार द्वारा इन ईंधनों पर वैट 13.5 प्रतिशत से घटाकर 3.50 प्रतिशत करने के बाद कीमतें कम थीं। एमजीएल ने सीएनजी की कीमत में 6 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी में 3.50 रुपये की कटौती की थी। रुपये में गिरावट के साथ मूल्य वृद्धि को उचित ठहराते हुए एमजीएल ने कहा है कि वह सीएनजी के खुदरा मूल्य को 3.50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 89.50 रुपये और घरेलू पाइप प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के खुदरा मूल्य में 1.50 रुपये प्रति एससीएम बढ़ोतरी कर 54 रुपये कर रहा है, जो इस मध्यरात्रि से प्रभावी होगा।

एपीएम गैस की आपूर्ति में कमी पर एमजीएल ने कहा कि आपूर्ति में 10 प्रतिशत की कटौती की गई है, जिससे उसे बाहर से ईंधन की आपूर्ति काफी अधिक कीमत पर करनी पड़ी क्योंकि गैस की मांग अभी कम नहीं हुई है। एमजीएल ने दावा किया कि संशोधित स्तर पर भी सीएनजी महानगर में पेट्रोल की तुलना में लगभग 42 प्रतिशत सस्ता है, जबकि पीएनजी मौजूदा एलपीजी की तुलना में लगभग 8 प्रतिशत सस्ता है।
विज्ञापन


गोवा सरकार ने भोजन पकाने की लागत बढ़ाई 
वहीं, गोवा सरकार ने शुक्रवार को अपनी प्रमुख मध्याह्न भोजन योजना के लिए प्रति छात्र खाना पकाने की लागत में वृद्धि की, जिसे 7 नवंबर से लागू किया जाएगा। राज्य के शिक्षा निदेशक शैलेश जिंगडे ने संवाददाताओं से कहा कि प्री-प्राइमरी और प्राइमरी स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए प्रति छात्र खाना पकाने की लागत 7.11 रुपये से बढ़ाकर 8 रुपये कर दी गई है, जबकि उच्च प्राथमिक के लिए इसे 7.45 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल और अभिभावक शिक्षक संघ जो छात्रों को मध्याह्न भोजन की आपूर्ति करते हैं, वे इसका लाभ उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें