फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meta Layoff: मेटा के 3600 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, जुकरबर्ग बोले- नए लोगों को काम पर रखा जाएगा

Wed, 15 Jan 2025 09:13 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को

सार

जुकरबर्ग ने कहा कि मैंने प्रदर्शन प्रबंधन के मानक को बढ़ाने और कम प्रदर्शन करने वालों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। मैनपावर कट का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कंपनी के पास सबसे मजबूत प्रतिभा है और वह नए लोगों को लाने में सक्षम है।
विज्ञापन
मेटा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेटा ने 3600 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर ली है। कंपनी उनकी जगह नए लोगों को नियुक्त कर सकती है। कंपनी अच्छा काम नहीं करने वालों को नौकरी से निकालेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के स्वामित्व वाली कंपनी ने बताया कि सीईओ मार्क जुकरबर्ग के फैसले से उसके पांच प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित होंगे। सितंबर तक मेटा में लगभग 72,400 कर्मचारी थे।

विज्ञापन


जुकरबर्ग ने क्या कहा?
जुकरबर्ग ने कहा कि मैंने प्रदर्शन प्रबंधन के मानक को बढ़ाने और कम प्रदर्शन करने वालों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। मैनपावर कट का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कंपनी के पास सबसे मजबूत प्रतिभा है और वह नए लोगों को लाने में सक्षम है।

माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले सप्ताह छंटनी की
प्रदर्शन-आधारित बर्खास्तगी प्रमुख अमेरिकी कंपनियों में एक आम प्रथा है। रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले सप्ताह इसी तरह की कटौती की घोषणा की थी, जिससे उसके एक प्रतिशत से भी कम कर्मचारी प्रभावित हुए। डोनाल्ड ट्रंप के 20 जनवरी को व्हाइट हाउस में लौटने से पहले मेटा में व्यापक बदलावों के बीच छंटनी की गई है।
विज्ञापन


राजनीतिक हस्तियों के साथ निकटता बढ़ी
ज़ुकरबर्ग ने हाल ही में राजनीतिक हस्तियों के साथ निकटता बढ़ाई है। इसमें ट्रंप के साथ रात्रिभोज बैठकें और मेटा के सार्वजनिक मामलों के प्रमुख के रूप में एक रिपब्लिकन को नामित करना शामिल है। पिछले हफ्ते ज़ुकरबर्ग ने कंपनी के यूएस फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम को समाप्त करने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य इसके प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना का मुकाबला करना था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें