फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meta: मेटा करने वाला है बड़े स्तर पर छंटनी, 3600 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

Wed, 15 Jan 2025 10:27 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Meta:  मेटा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक नोट में कहा कि वह ‘प्रदर्शन प्रबंधन के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं और कम प्रदर्शन करने वालों को तेजी से बाहर निकालना चाहते हैं।
विज्ञापन
Meta AI - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया कंपनी मेटा के उपर संकट के बाद  लगातार मंडरा रहे हैं। मेटा प्लेटफॉर्म्स इस साल अपने पांच प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की योजना बना रही है। ‘ब्लूमबर्ग न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, इसके तहत प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों को हटाया जाएगा और उनके स्थान पर नए कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, मेटा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक नोट में कहा कि वह ‘प्रदर्शन प्रबंधन के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं और कम प्रदर्शन करने वालों को तेजी से बाहर निकालना चाहते हैं।

ब्लूमबर्ग ने मंगलवार को बताया कि हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, मेटा में लगभग 72,000 कर्मचारी काम करते हैं। इस प्रकार, पांच प्रतिशत यानी लगभग 3,600 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित मेटा फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और थ्रेड्स की मूल कंपनी है।
विज्ञापन


कंपनी ने बुधवार को इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, कंपनी ने कहा कि ब्लूमबर्ग की रिपोर्टिंग सटीक है। ब्लूमबर्ग ने कहा कि अमेरिका में जो श्रमिक प्रभावित होंगे उन्हें 10 फरवरी को सूचित किया जाएगा, जबकि अन्य देशों में कार्यरत श्रमिकों को बाद में सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें