फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा तेल वायदा भाव -2884 रुपये प्रति बैरल, एमसीएक्स ने निपटान कर 242 करोड़ रुपये जमा कराए

Wed, 22 Apr 2020 10:33 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
crude oil
विज्ञापन

देश के प्रमुख जिंस एक्सचेंज एमसीएक्स ने बुधवार को कहा कि उसने सोमवार को समाप्त हुए कच्चे तेल के अनुबंध को शून्य से 2,884 रुपये प्रति बैरल नीचे के भाव पर निपटान करते हुए क्लियरिंग सदस्यों के पास 242.32 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। यह भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार (न्यूयार्क जिंस वायदा बाजार) के सोमवार के बंद भाव के अनुरूप तय किया गया।

विज्ञापन


एक्सचेंज ने नियामकीय सूचना में कहा है कि उसने सोमवार को समाप्त अनुबंध के लिए हुए सौदों का निपटान कर लिया है। जिससे पैसा लेना था लिया गया और जिन्हें भुगतान करना था वह किया जा चुका है। इसके साथ ही 242.32 करोड़ रुपये क्लियरिंग सदस्यों के पास जमा करा दिए गए हैं।

एमसीएक्स ने कहा कि अनुबंध विवरण के मुताबिक कच्चे तेल के वायदा अनुबंध का हमेशा से ही न्यूयायर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (एनवाईएमईएक्स) के डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल के अनुबंध निपटान मूल्य को भारतीय रुपये में परिवर्तित करने के मुताबिक ही तय तिथि पर निपटान किया जाता है।
विज्ञापन


इसी के मुताबिक एमसीएक्स ने 20 अप्रैल 2020 को समाप्त कच्चे तेल के वायदा अनुबंध का निपटान शून्य से नीचे -2,884 रुपये प्रति बैरल में किया गया। ऐसा करते समय एनवाई एमईएक्स के अनुबंध का निपटारा -37.63 डालर प्रति बैरल के भाव को आधार बना कर किया गया।

अनुबंध की समाप्ति पर खरीदार माल उठाने के लिए तैयार नहीं थे ऐसे में उन्हें विक्रेताओं को उल्टे पैसा देना पड़ा क्यों कि माल रखने की जगह नहीं थी। ऐसे में बिचौलियों ने माल की डिलीवरी भंडारण सुविधा खर्च की बात करवाई और बिक्रेता को उल्टे खर्च दे कर माल निकालना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें