McDonald Layoffs: केम्पजिंस्की ने कर्मचारियों को लिखा, "हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है पर हम और भी बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। हम बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हम और भी बेहतर कर सकते हैं।"
मैकडॉनल्ड्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस केम्पजिंस्की ने शुक्रवार को कर्मचारियों को भेजे ज्ञापन में कहा है कि कंपनी अपने कुछ कॉरपोरेट कर्मचारियों में कटौती करने की योजना बना रही है। केम्पजिंस्की ने कहा, "हम संगठन के कुछ हिस्सों में भूमिकाओं और स्टाफिंग स्तरों का मूल्यांकन करेंगे और कुछ कठिन फैसले भी लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'कंपनी की कुछ पहलों को प्राथमिकता से हटा दिया जाएगा या पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।' उन्होंने कहा 'यह हमें एक संगठन के रूप में तेजी से आगे बढ़ने में मदद करेगा और हमारी वैश्विक लागत को कम करेगा। ऐसा होने से हमारे संसाधन विकास योजनाओं में निवेश करने के लिए मुक्त होंगे।
विज्ञापन
मैकडॉनल्ड्स महामारी के दौरान भी स्टार रहा। लोगों ने कोविड के शुरुआती दिनों के दौरान कंपनी से अधिक से अधिक टेकआउट का ऑर्डर दिया। पिछले एक साल में बिक्री में वृद्धि हुई है क्योंकि मुद्रास्फीति ने रेस्तरां जाने वालों को सस्ते विकल्पों की तलाश करने के लिए प्रेरित किया है। सीईओ ने आंतरिक बाधाओं को तोड़ने, विकास करने और कंपनी की प्राथमिकताओं के अनुरूप काम करने की योजना को रेखांकित करते हुए कहा कि कंपनी अपनी अब तक की अपनी उपलब्धियों पर निर्भर नहीं रह सकती।
केम्पजिंस्की ने कर्मचारियों को लिखा, "हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है पर हम और भी बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। हम बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन हम और भी बेहतर कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि कंपनी को तेज, ज्यादा इनोवेटिव व और अधिक कुशल बनना होगा। वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ शुक्रवार को एक साक्षात्कार में केम्पजिंस्की ने कहा कि इसका मतलब है कि कंपनी छंटनी की घोषणा करेगी।