कालेधन का मुद्दा
जीतून ने कालेधन के मुद्दे पर कहा कि इस बारे में कई धारणाएं हैं, जबकि हकीकत यह है कि हमारे देश में बेहद मजबूत सिस्टम और प्रक्रियाएं लागू हैं। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले हम ईयू की ग्रे-लिस्ट में आ गए थे, लेकिन अब बाहर हैं। हम FATF की 40 आवश्यकताओं के साथ बड़े पैमाने पर अनुपालन कर रहे हैं। 2027 में हमारी म्यूचुअल इवैल्यूएशन होने वाली है और हम प्रतिदिन अपनी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि कभी भी दोबारा ग्रे-लिस्ट में न जाएं। मॉरीशस में 12 एजेंसियां निगरानी और नियमन के काम में लगी हैं।
भारत और मॉरीशस के बीच समझौता
मंत्री ने बताया कि इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मॉरीशस दौरे के दौरान भारत की प्रवर्तन एजेंसी और मॉरीशस की फाइनेंशियल क्राइम कमीशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते के तहत सहयोग, खुफिया जानकारी साझा करने, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में काम किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने में लगी है कि मॉरीशस की वित्तीय सेवा प्रणाली का दुरुपयोग न हो।
मॉरीशस में गणेश चतुर्थी पर सार्वजनिक अवकाश
गणेश चतुर्थी पर मॉरीशस ज्योति जीतन ने कहा कि आज मॉरीशस में राष्ट्रीय सार्वजनिक अवकाश है। सभी हिंदू गणेश चतुर्थी को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। गणेश चतुर्थी, शिवरात्रि, दिवाली, उगादि, सभी भारतीय त्योहार हमारे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं।